फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth, father paraded naked over love affair in Kolkata, three kin of woman held

प्यार करने की सजा?: पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, युवती के परिवार के तीन गिरफ्तार; जानें मामला

Mon, 26 Oct 2026 07:33 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

कोलकाता में प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवक और उसके पिता को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का खौफनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के सामने उसके पिता को बंदूक थमाकर बेटे को गोली मारने के लिए कहा गया। पूरा मामला क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Youth, father paraded naked over love affair in Kolkata, three kin of woman held
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के बाहरी इलाके में एक युवक और उसके पिता के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने दोनों को निर्वस्त्र कर सड़क पर चलने के लिए मजबूर किया। युवती का युवक के साथ प्रेम संबंध था। उसके परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


घटना कहां हुई?
यह घटना सरसुना थाने के तहत आने वाले बशुंधरा पार्क इलाके की है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

पुलिस ने क्या बताया?
कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें युवती के पिता और चाचा भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, युवती बेहाला के सरसुना इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। उसके परिवार वाले शुरू से ही इस रिश्ते के खिलाफ थे। रविवार को युवती के रिश्तेदारों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


युवक के पिता को बंदूक देकर क्या कहा गया?
आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने युवक को घर में बंद कर दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद युवक के पिता को भी वहां बुलाया गया। आरोप है कि परिवार वालों ने युवक के पिता को उसके बेटे के सामने बंदूक दी और उससे बेटे को गोली मारने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक के सामने दो विकल्प रखे गए या तो वह मौत का सामना करे या निर्वस्त्र होकर सड़क पर चले। इसके बाद युवक और उसके पिता को कथित तौर पर निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलने के लिए मजबूर किया गया। युवक के एक दोस्त के साथ भी मारपीट की गई और उसे भी अपमानित किया गया।

ये भी पढ़ें: जेल में काटे बेगुनाही के छह साल: हत्या मामले में यूपी पुलिस की जांच पर शीर्ष कोर्ट नाराज; मुआवजे का निर्देश

पुलिस ने क्या बताया?
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि युवक के परिवार की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगेगी।

भीड़ ने युवती के घर में क्यों की तोड़फोड़?
घटना की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने युवती के घर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर सरसुना पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव बढ़ने पर युवती के पिता और परिवार के अन्य सदस्य वहां से भाग गए। हालांकि, भीड़ ने युवती के चाचा को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
पुलिस ने इलाके में तनाव कम करने के लिए प्रयास तेज कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात युवती के पिता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि युवती के परिवार के स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं से करीबी संबंध थे। उनका दावा था कि इसी वजह से परिवार के लोगों में अहंकार आ गया था। उन्होंने मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता ने क्या सवाल उठाए?
सामाजिक कार्यकर्ता शाश्वती घोष ने घटना को अंजाम देने वालों के साथ-साथ इसे देखने वाले लोगों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने यह घटना की, वे मानसिक रूप से असंतुलित हैं। लेकिन जो लोग वहां मौजूद थे, क्या उन्होंने इस घटना का आनंद लिया? या उन्होंने इसका विरोध किया? इसकी भी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed