फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rg kar case victim mother ratna debnath denies social media campaign against cbi

आरजी कर मामला: सीबीआई विरोधी अभियान से पीड़िता की मां ने किया किनारा, नाम-फोटो के इस्तेमाल पर क्या बोलीं?

Mon, 26 Oct 2026 07:02 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 26 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

आरजी कर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने स्पष्ट किया है कि सीबीआई के खिलाफ चल रहे सोशल मीडिया अभियान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बिना अनुमति नाम और तस्वीर के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
rg kar case victim mother ratna debnath denies social media campaign against cbi
आरजीकर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ ने सोमवार को दावा किया कि सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के खिलाफ चल रहे एक सोशल मीडिया अभियान में उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। देबनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि सीबीआई के खिलाफ चल रहे इस सोशल मीडिया अभियान से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बोले- राजनीतिक प्रभाव से मुक्त हो प्रक्रिया
विज्ञापन


सीबीआई के खिलाफ यह सोशल मीडिया अभियान तब शुरू हुआ, जब सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व और विवादित प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत दे दी। सीबीआई ने उन पर इस मेडिकल संस्थान में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई पर क्या आरोप लग रहे?
सोशल मीडिया अभियान में सीबीआई पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने घोष को जमानत दे दी। सोशल मीडिया पर पीड़िता की मां और भाजपा विधायक के नाम का इस्तेमाल करते हुए कई पोस्टर वायरल हो गए, जिनमें लोगों से 12 नवंबर को सड़कों पर उतरने की अपील की गई थी। यह अपील सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोष को जमानत दिए जाने के मुद्दे पर की गई थी।


रत्ना देबनाथ ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे नाम और फोटो का इस्तेमाल करके एक विरोध प्रदर्शन का प्रचार किया जा रहा है। लेकिन, इस कार्यक्रम की शुरुआत मैंने नहीं की है। मैं इस विरोध प्रदर्शन को आयोजित करने, बढ़ावा देने या प्रबंधित करने में किसी भी तरह से शामिल नहीं हूं। मेरी अनुमति के बिना ही मेरे नाम और फोटो का इस्तेमाल करके इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है।' उन्होंने 'वॉयस ऑफ अभया' और 'वॉयस ऑफ विमेन' के नाम से चलाए जा रहे सोशल मीडिया अभियानों में, उनके नाम से की गई कुछ टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

ये भी पढ़ें: 'खरगे 83-84 साल के, ऐसी बातें कह सकते हैं': पीएम पर टिप्पणी को लेकर सौगत रॉय ने किया बचाव, क्या है विवाद?

उन्होंने कहा, 'मुझे देश की न्यायपालिका और पश्चिम बंगाल सरकार पर भरोसा है। मेरा मानना है कि हर मुद्दे का समाधान कानून और संविधान का सम्मान करते हुए किया जाना चाहिए। मैं अपने नाम और तस्वीर के दुरुपयोग और इस भ्रामक अभियान में मेरे नाम को घसीटे जाने की कड़ी निंदा करती हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे नहीं पता कि कौन लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और कौन विरोध प्रदर्शन करना चाहता है। मेरा इनमें से किसी से भी कोई लेना-देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed