फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala

Top News: अब ट्रंप टैरिफ सात अगस्त से होगा लागू; माणिकराव कोकाटे से छिना कृषि विभाग और UPI के नियमों में बदलाव

Fri, 01 Aug 2025 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश सात अगस्त से प्रभावी होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत गुरुवार शाम सात बजे के बाद (अमेरिकी समयानुसार) एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश में अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाए गए हैं। जो 7 अगस्त से प्रभावी होंगे। पहले यह टैरिफ आज यानी एक अगस्त से ही प्रभावी होगा था। इसके अलावा, महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलने के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री माणिकराव कोकाटे की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उनसे कृषि विभाग वापस ले लिया है। इसके अलावा, हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में यूपीआई में कई अहम बदलावों से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। ये बदलाव ऐसे हैं जो सीधे आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको समय रहते ही इन अहम बलावों के बारे में जान लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपनी योजना बनानी चाहिए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
भारत के सेक्टर्स, जो अमेरिका को सबसे ज्यादा निर्यात करते हैं। - फोटो : अमर उजाला

India-US Trade: 25% यूएस टैरिफ सात अगस्त से होगा लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश सात अगस्त से प्रभावी होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत गुरुवार शाम सात बजे के बाद (अमेरिकी समयानुसार) एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश में अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाए गए हैं। जो 7 अगस्त से प्रभावी होंगे। पहले यह टैरिफ आज यानी एक अगस्त से ही प्रभावी होगा था। यह उनके व्यापार एजेंडे का अगला कदम है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टैरिफ को बाद में लागू किया जा रहा है ताकि दरों की समय-सारिणी में सामंजस्य स्थापित किया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
माणिकराव कोकाटे से वापस लिया गया कृषि विभाग। - फोटो : एक्स/@kokate_manikrao

महाराष्ट्र : माणिकराव कोकाटे से छिना कृषि विभाग
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलने के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री माणिकराव कोकाटे की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उनसे कृषि विभाग वापस ले लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) इसे लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान खेल मंत्री और  एनसीपी नेता दत्तात्रेय भरणे को उनकी जगह नया कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं, कोकाटे को खेल और युवा कल्याण मंत्री बनाया गया है। साथ ही वे अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभागों के भी प्रभारी होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
New Rules Change - फोटो : AdobeStock

New Rules: यूपीआई से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक...आज से क्या-क्या बदलेगा
हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में यूपीआई में कई अहम बदलावों से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। ये बदलाव ऐसे हैं जो सीधे आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको समय रहते ही इन अहम बलावों के बारे में जान लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपनी योजना बनानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
बारिश (फाइल) - फोटो : एएनआई

Delhi NCR Weather: महीने की शुरुआत बारिश के साथ... दिल्ली-एनसीआर में सुबह से रिमझिम
राजधानी पर मानसून मेहरबान बना हुआ है। बीते दो दिन से राजधानी में जमकर बदरा बरस रहे हैं। आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की वर्षा होने की संभावना जताई थी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
गैस सिलेंडर - फोटो : Istock

LPG: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में  33.50 रुपये की कमी की गई है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो जाएगी, जिसकी मौजूदा कीमत 1665.00 रुपये है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

 उपराष्ट्रपति चुनाव की उल्टी गिनती शुरु, चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है कार्यक्रम की घोषणा
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर निर्वाचक मंडल की तैयारी पूरी हो गई है। इसी के साथ उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरु हो गई है। अब चुनाव आयोग कभी भी चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अंतर्गत, भारत का निर्वाचन आयोग को भारत के उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव कराता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका का भारत पर टैरिफ - फोटो : अमर उजाला

ट्रंप टैरिफ का असर: 0.40 फीसदी तक घट सकती है GDP की रफ्तार
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा सकती है। घरेलू शेयर बाजार और रुपये पर भी असर डाल सकती है। टैरिफ की घोषणा के बाद रुपया बुधवार को टूटकर 88 के करीब रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स और निफ्टी में भी 0.6 फीसदी की गिरावट देखी गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
एफ-35 फाइटर जेट। - फोटो : अमर उजाला

India-US Trade: भारत अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा के बाद भारत सरकार ने अमेरिकी स्टिल्थ फाइटर जेट एफ-35 खरीदने की किसी भी योजना से इन्कार कर दिया है। ब्लूमबर्ग ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी के स्वागत के लिए सजा शहर वाराणसी... - फोटो : ANI

Delhi : पीएम मोदी कल वाराणसी को देंगे 2200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। इनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर संपर्क और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 August 2025 Updates on amar ujala
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

Ukraine-Russia War: रूस ने कीव पर रातभर दागे ड्रोन और मिसाइलें, 13 लोगों की मौत
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बुधवार रातभर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मरने वालों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा, हमले में 132 लोग घायल भी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed