फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people killed and more than 130 injured in Russian missile and drone attacks on Kiev

Ukraine-Russia War: रूस ने कीव पर रातभर दागे ड्रोन और मिसाइलें, 13 लोगों की मौत; 130 से ज्यादा घायल

Fri, 01 Aug 2025 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 05:24 AM IST
सार

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रातभर में 309 ड्रोन और आठ क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत और 132 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राजधानी में रात भर में करीब 27 जगहों पर हमला हुआ और 100 से ज्यादा इमरातें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन
Many people killed and more than 130 injured in Russian missile and drone attacks on Kiev
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बुधवार रातभर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मरने वालों में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा, हमले में 132 लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के मुताबिक, घायल लोगों में 14 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक पांच महीने की बच्ची भी है। सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ये अब तक का सबसे बड़ा हमला है, जिसमें एक साथ इतने बच्चे घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: 'अनावश्यक व्यापारिक टकराव की शुरुआत'; भारत पर ट्रंप के टैरिफ पर यूएस मीडिया में किसने क्या लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में नौ मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा
कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि हमले में एक नौ मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है। बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। वहीं, क्षतिग्रस्त इमारत में रहने वाली 35 वर्षीय याना झाबोरोवा ने बताया कि तेज धमाकों की आवाज से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि हमलों की वजह से घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। पांच महीने के शिशु और पांच साल के बच्चे की मां झाबोरोवा ने कहा, 'यह सिर्फ तनाव और सदमा है, कुछ भी नहीं बचा है।'


कीव में 100 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त
तकाचेंको ने बताया कि कीव में कम से कम 27 जगहों पर हमला हुआ है, जिसमें सोलोमिंस्क्यी और स्वियातोशिनस्क्यी जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि कीव में 100 से ज्यादा इमरातें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें घर, स्कूल, किंडरगार्टन, चिकित्सा केंद्र और विश्वविद्याल शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने 17 दवा कंपनियों पर बनाया दबाव; अमेरिका में दवा कीमतें कम करने को कहा; इस वजह से उठाया ये कदम

रूस ने रातभर में 309 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइलें दागीं
यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने रातभर में कुल 309 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनमें से यूक्रेनी सेना ने 288 ड्रोन और तीन मिसाइलों को रोक दिया। लेकिन पांच मिसाइलें और 21 ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहे। डेनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फिलाश्किन के अनुसार, रूसी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेनी शहर क्रामाटोर्स्क में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 11 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed