फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India

Top News: आज सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन; धराली में संकट बरकरार; एअर इंडिया में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ी; सुर्खियां

Sat, 09 Aug 2025 06:28 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज भाई-बहन के आपसी प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन है। सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। उधर उत्तराखंड के आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल में जिंदगी की तलाश जारी है। बचाव दल ने दो दिन में 650 और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। अभी करीब 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इधर एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए विमानों पायलट और गैर-उड़ान कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र को साल तक बढ़ाया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मिलेंगे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या की वारदात को हुए एक साल का वक्त हो गया। लेकिन पीड़िता के माता-पिता को अभी भी न्याय का इंतजार है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला
आज भाई-बहन के आपसी प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन है।  सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर राखी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहनों के प्रेम, रिश्ते, विश्वास और उनकी ताकत को समर्पित है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसे राखी बांधती हैं। इस दौरान भाई भी बहन के प्रेम-सम्मान को स्वीकार करते हुए उसे जीवन भर रक्षा का वचन देता है। यह दिन रिश्तों सहित घर-परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है। इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन भद्रा, राहुकाल और राखी बांधने का शुभ समय क्या होगा, आइए जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
धराली में रेस्क्यू कार्य करती आर्मी और आईटीबीपी के जवान - फोटो : जागरूक पाठक
उत्तराखंड के आपदा प्रभावित धराली और हर्षिल में जिंदगी की तलाश जारी है। बचाव दल ने दो दिन में 650 और लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। अभी करीब 300 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। धराली में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए पिछले तीन दिनों से उत्तरकाशी में ही डटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 400 लोगों को बृहस्पतिवार को और 250 को शुक्रवार को निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
भारतीय विमानन कंपनी एअर इंडिया ने पायलटों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष और गैर-उड़ान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने का फैसला किया है। वर्तमान में एयरलाइन में पायलटों और गैर-उड़ान कर्मचारियों दोनों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI/रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने मेरे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को ग्रेट स्टेट ऑफ अलास्का में होगी। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
न्याय के लिए डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : ANI
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को हुई महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने शुक्रवार रात कोलकाता में विरोध रैली निकाली। बता दें कि 31 साल की पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनिंग कर रही डॉक्टर अपनी नाइट ड्यूटी के दौरान कॉलेज के सेमिनार रूम में मृत पाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ के मुद्दे पर उपजे हाालिया तनाव के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। इस खबर के मुताबिक पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विगत जून में 35 मिनट का फोन कॉल हुआ। इसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के तेवर बदल गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
चलती ट्रेन में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में जीआरपी के कांस्टेबल तौफीक अहमद को तत्कालीन आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। उसका मुकदमा लड़कर डॉ. राकेश सिंह की बेटी अधिवक्ता अनुरा सिंह ने नौकरी वापस दिला दी है। हालांकि, कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट में छेड़खानी के मामले में ट्रायल चलता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ANI
आईपीएल के अगले सीजन को अभी काफी समय शेष है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ-साथ खिलाड़ियों ने भी अगले सीजन को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में अब एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मोह भंग हो गया है और वह फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
फैशन इवेंट में मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

डिजाइनर गौरव गुप्ता के एक फैशन इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शुक्रवार रात को शिरकत की है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर, नेहा धूपिया, दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स के लुक इस इवेंट्स से वायरल हो रहे हैं। इस फैशन इवेंट में मलाइका अरोड़ा और खुशी कपूर व्हाइट कलर के डिजाइन गाउन में नजर आईं। दोनों के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Big News 9 Aug 2025, Rakshabandhan, Sawan Purnima, Uttarakhand, Dharali, Air India
आरबीआई - फोटो : PTI
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक अगस्त को समाप्त होने वाले हफ्ते के दौरान 9.322 अरब डॉलर कम होकर 688.871 अरब डॉलर रह गया। यह हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। आरबीआई ने शुक्रवार को फॉरेक्स रिजर्व से जुड़े आंकड़े जारी किए। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र विदेशी मुद्रा भंडार 2.703 बिलियन डॉलर बढ़कर 698.192 बिलियन डॉलर हो गया था। केंद्रीय बैंक ने अपने आंकड़ों में बताया कि एक अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 7.319 अरब डॉलर घटकर 581.607 अरब डॉलर रह गईं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed