{"_id":"689690e8a5a891d4f50758b1","slug":"air-india-to-increase-retirement-age-for-pilots-non-flying-staff-news-updates-in-hindi-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया ने सेवानिवृत्ति आयु सात साल तक बढ़ाई, पायलट के साथ इन कर्मियों को भी मिलेगा लाभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: एअर इंडिया ने सेवानिवृत्ति आयु सात साल तक बढ़ाई, पायलट के साथ इन कर्मियों को भी मिलेगा लाभ
Sat, 09 Aug 2025 05:36 AM IST
पवन पांडेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:36 AM IST
सार
Air India To Increase Retirement Age: एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए विमानों पायलट और गैर-उड़ान कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र को साल तक बढ़ाया है। बता दें कि पहले पायलट के लिए रिटायरमेंट की उम्र सीमा 58 वर्ष थी जो अब 65 वर्ष हो जाएगी।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : एअर इंडिया
विस्तार
भारतीय विमानन कंपनी एअर इंडिया ने पायलटों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष और गैर-उड़ान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने का फैसला किया है। वर्तमान में एयरलाइन में पायलटों और गैर-उड़ान कर्मचारियों दोनों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की घोषणा सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने गत दिनों कंपनी की बैठक में की।
यह भी पढ़ें - Foreign Policy: 'दक्षिण चीन सागर में शांति-स्थिरता चाहता है भारत'; क्षेत्रीय भू-राजनीति पर बोला विदेश मंत्रालय
एअर इंडिया के पास कितने कर्मचारी?
फिलहाल, एअर इंडिया की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया में लगभग 24,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 3,600 पायलट और 9,500 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं। यह तुरंत पता नहीं चल सका है कि केबिन क्रू की सेवानिवृत्ति की आयु, जो वर्तमान में एयर इंडिया में 58 वर्ष है, बढ़ाई गई है या नहीं।
विज्ञापन
विस्तारा के साथ बराबरी, केबिन क्रू पर फैसला स्पष्ट नहीं
नवंबर 2024 में टाटा समूह की विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हुआ था। तब से ही एयर इंडिया के कुछ पायलट रिटायरमेंट उम्र में असमानता पर नाराज थे। नए फैसले से यह असमानता खत्म होगी।फिलहाल केबिन क्रू की रिटायरमेंट उम्र 58 साल है और इसे बढ़ाने पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - RG Kar Case: आरजी कर कॉलेज दुष्कर्म-मर्डर केस के एक साल पूरे; जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर मांगा न्याय
कंपनी में हाल में कई ने छोड़ी नौकरी
हाल के दिनों में एयर इंडिया के कुछ पायलट और केबिन क्रू ने इस्तीफा दिया था। मामले में कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने एक टाउनहॉल बैठक में कहा कि यह कदम स्टाफ स्थिरता और अनुभव बनाए रखने में मदद करेगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन