फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   off-spinner R Ashwin is in discussions with the Chennai Super Kings about his future in the IPL franchise

IPL: सीएसके का साथ छोड़ने जा रहे हैं अश्विन? फ्रेंचाइजी के साथ भविष्य को लेकर कर रहे चर्चा; सामने आई जानकारी

Fri, 08 Aug 2025 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 06:09 PM IST
सार

खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) की समय सीमा में अभी दो महीने बाकी हैं और समझा जाता है कि अश्विन सीएसके के आला अधिकारियों से अपनी भूमिका को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
off-spinner R Ashwin is in discussions with the Chennai Super Kings about his future in the IPL franchise
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल के अगले सीजन को अभी काफी समय शेष है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ-साथ खिलाड़ियों ने भी अगले सीजन को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में अब एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मोह भंग हो गया है और वह फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि वह टीम से अलग होने की मांग कर सकत हैं। 
विज्ञापन

रिटेंशन की समय सीमा में दो महीने शेष
खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेंशन) की समय सीमा में अभी दो महीने बाकी हैं और समझा जाता है कि अश्विन सीएसके के आला अधिकारियों से अपनी भूमिका को लेकर बातचीत कर रहे हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला करना अभी जल्दबाजी होगी। रिटेंशन की समय सीमा अभी घोषित नहीं हुई है, लिहाजा अभी हमारे पास समय है। खिलाड़ियों से बात करने की योजना नीलामी से पहले की थी और सीनियर होने के नाते अश्विन इसका हिस्सा हैं। अगले आईपीएल सत्र से पहले टीम में भूमिका समझने के लिए यह आपसी बातचीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल सीएसके ने अश्विन को खरीदा 
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 38 वर्ष के अश्विन को सीएसके ने 2025 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी में नौ करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। चेन्नई के रहने वाले अश्विन 2009 से 2015 तक इसी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में नौ मैच खेलकर सात ही विकेट लिए। सीएसके के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। चेन्नई चार जीत और 10 हार के बाद 10वें स्थान पर रही थी। ऐसी अटकलें हैं कि चेन्नई विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ले सकती है जो राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

सैमसन को लेकर भी कई तरह के कयास चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अलग होने का फैसला कर लिया है और उन्होंने इसके लिए फ्रेंचाइजी से खुद को रिलीज करने के लिए कहा है। सैमसन राजस्थान के कप्तान हैं और उनको बरकरार रखने या रिलीज करने पर राजस्थान फ्रेंचाइजी ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed