{"_id":"6895fc21571fa53d8a02c350","slug":"forex-reserves-drop-usd-9-32-bn-to-usd-688-87-bn-forex-reserves-news-rbi-news-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 9.32 अरब डॉलर घटकर 688.87 अरब डॉलर पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 9.32 अरब डॉलर घटकर 688.87 अरब डॉलर पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े
Fri, 08 Aug 2025 07:02 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:02 PM IST
सार
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक अगस्त को समाप्त होने वाले हफ्ते के दौरान 9.322 अरब डॉलर कम होकर 688.871 अरब डॉलर रह गया। यह हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। आरबीआई ने शुक्रवार को फॉरेक्स रिजर्व से जुड़े आंकड़े जारी किए। आइए देश के विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक अगस्त को समाप्त होने वाले हफ्ते के दौरान 9.322 अरब डॉलर कम होकर 688.871 अरब डॉलर रह गया। यह हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। आरबीआई ने शुक्रवार को फॉरेक्स रिजर्व से जुड़े आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र विदेशी मुद्रा भंडार 2.703 बिलियन डॉलर बढ़कर 698.192 बिलियन डॉलर हो गया था। केंद्रीय बैंक ने अपने आंकड़ों में बताया कि एक अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 7.319 अरब डॉलर घटकर 581.607 अरब डॉलर रह गईं।
विज्ञापन
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.706 अरब डॉलर घटकर 83.998 अरब डॉलर रह गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 237 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 18.572 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गए।
विज्ञापन
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 59 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 4.694 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन