फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल पर सर्च सवालों में सबसे ऊपर धारा 377, 'वट इज..', टॉप 10 में ये भी हैं शामिल

Sun, 23 Dec 2018 10:06 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Top 10 google searches of 2018 in India
प्रतीकात्मक तस्वीर

हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने सालाना ट्रेंडिंग डाटा की जानकारी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्सियत प्रिया प्रकाश है। इस मामले में स्पोर्ट्स भी पीछे नहीं हैं। खेलों से संबंधित सवाल 2018 में  सबसे अधिक किए गए हैं। इस मामले में स्पोर्टस ने एंटरटेनमेंट को भी पीछे छोड़ दिया है। इसने ऑलाइन सर्च में टॉप तीन में जगह बनाई है।   

loader
Top 10 google searches of 2018 in India
FIFA WORLD CUP 2018
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के तीन टॉप ट्रेंडिंग सवालों में पहले नंबर पर 'फीफा वर्ल्ड कप 2018', दूसरे पर 'लाइव स्कोर' और तीसरे नंबर पर 'आईपीएल 2018' रहे हैं। सभी तरह के सवालों में टॉप पर फुटबॉल और क्रिकेट के सवालों ने जगह बनाई है। स्पोर्ट्स और न्यूज कैटेगरी में सबसे अधिक 'फीफा वर्ल्ड कप 2018' सर्च किया गया है। वहीं फुटबॉल क्रिकेट और एंटरटेनमेंट से भी आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 google searches of 2018 in India
article 377
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट के धारा 377 पर आए फैसले के बाद लोगों ने सबसे अधिक बार सर्च किया है, 'वट इज आर्टिकल 377'। वट इज के मामले में धारा 377 सबसे अधिक बार सर्च किया गया है। 
Top 10 google searches of 2018 in India
प्रिया प्रकाश - फोटो : self
तमिल और मलयालम फिल्म जगत टॉप सर्च से दूर रहे हैं। जिसका कारण है ट्रेंडिंग फिल्में और शख्सियतें। सबसे अधिक बार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 है। इसके अलावा मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को भी काफी सर्च किया गया है। प्रिया प्रकाश के आंख मारने के वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। जिससे वह सबसे अधिक बार सर्च की गई शख्सियत बन गईं। 
विज्ञापन
Top 10 google searches of 2018 in India
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
प्रियंका-निक जिन्होंने हाल ही में शादी की है, को भी सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। इस दंपति ने टॉप पांच में अपनी जगह बनाई है। इनके अलावा संगीतकार सपना चौधरी और व्यवसायी आनंद अहूजा को भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बता दें आनंद अहूजा अभिनेत्री सोनम कपूर के पति हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed