फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tomorrow it will be known who will become Chief Minister of Delhi, BJP Legislature Party meeting on Monday

BJP: कल पता चलेगा, कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को

Sun, 16 Feb 2025 06:16 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 16 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

BJP: शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी महामंत्रियों से बैठक कर दिल्ली के नए चेहरे के बारे में बातचीत की थी। माना जाता है कि  इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया गया था।

विज्ञापन
Tomorrow it will be known who will become Chief Minister of Delhi, BJP Legislature Party meeting on Monday
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक सोमवार 17 फरवरी को हो सकती है। यह बैठक दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर तीन बजे के करीब हो सकती है। इस बैठक में पार्टी के जीते हुए विधायकों से मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी राय पूछी जा सकती है। संभव है कि विधायकों की बैठक में पार्टी के आलाकमान द्वारा तय किए गए चेहरे पर सर्वानुमति बनाने की कोशिश की जाए। इसके बाद में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।  
विज्ञापन


इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी महामंत्रियों से बैठक कर दिल्ली के नए चेहरे के बारे में बातचीत की थी। माना जाता है कि  इस बैठक में सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया गया था कि दिल्ली की कमान किसके हाथ में देनी चाहिए जो दिल्ली में एक बेहतर विकासवादी चेहरा साबित हो सके और जो पार्टी की कमान लंबे समय तक दिल्ली में संभाल सके। ऐसे में किसी बड़े चेहरे के सामने आने की संभावना हो सकती है। 
विज्ञापन


लेकिन भाजपा अपने निर्णयों से लोगों को चौंकाने का काम करती रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री के रूप में किसी का नाम कहने-बताने में पार्टी के नेता भी संकोच कर रहे हैं। लेकिन मोटे तौर पर यह अवश्य माना जा रहा है कि भाजपा अपने किसी निचले स्तर के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर यह संदेश देने की कोशिश अवश्य करेगी कि उसकी पार्टी में कोई निचले स्तर का कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना यही जाता है कि भाजपा इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्वांचली समीकरण, पंजाब को ध्यान में रखते हुए पंजाबी-सिख सरदार का समीकरण, पश्चिमी यूपी-हरियाणा-राजस्थान को देखते हुए जाट जैसे समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी। एक बेहतर सामंजस्य के साथ वह इन सभी समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है। 


होने लगी थी आलोचना
दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए पांच फरवरी को मतदान हुए थे और आठ फरवरी को चुनाव परिणाम आए थे, जिसमें भाजपा ने रिकॉर्ड 48 सीटों पर जीत हासिल कर अकेले दम पर सरकार बनाने लायक बहुमत प्राप्त कर लिया था। परिणाम आने के बाद भी आठ-नौ दिनों तक सरकार न बन पाने को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा की आलोचना भी की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed