Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today Weather news Get ready to face extreme heat, temprature will cross 42, know the weather update

Weather: भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, पारा पहुंचेगा 42 के पार, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Sat, 05 Apr 2025 12:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इसके अलावा कई राज्यों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम...। 

विज्ञापन
today Weather news Get ready to face extreme heat, temprature will cross 42, know the weather update
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik

विस्तार

अप्रैल शुरू होते ही आसमान से आग बरसने लगी है। आने वाले दिनों गर्मी का यह सितम और बढ़ने वाला है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी रहेगी। इसके अलावा लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। जबकि दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग ने दिल्ली में आठ अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने कहा कि पांच अप्रैल से नौ अप्रैल तक सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने वक्फ बिल का किया स्वागत, कहा- संपत्तियां प्रभावशाली लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पंजाब और गुजरात क्षेत्र में, 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान में, 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में और 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। 

 
दक्षिणी राज्यों में बारिश देगी राहत
एक ओर उत्तर भारत में गर्मी का सितम होगा। तो दूसरी दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चेन्नई स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, थेनी, डिंडीगुल, सलेम और तिरुप्पुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: कांची गचीबौली जमीन विवाद में 'सुप्रीम' आदेश के बाद पुलिस सख्त, भूमि पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी मौसम बदल सकता है। वहीं अगले दो दिन में असम और मेघालय में, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed