फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL

Top News: हरियाणा में वायुसेना का विमान जगुआर क्रैश, मॉरीशस के दौरे पर जाएंगे पीएम; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां

Fri, 07 Mar 2025 09:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 07 Mar 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट ने पैराशूट का इस्तेमाल अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ किया। वहीं पीएम मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे, वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। इधर सुप्रीम कोर्ट ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को राज्य के गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज एक मामले में अंतरिम जमानत दी है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम में सुधार की बात कही है। एक टीवी शो में विवादित टिप्पणी करने के मामले में आरोपी रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने अपने किए की माफी महिला आयोग के सामने मांग ली है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें....
विज्ञापन

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
एक तरफ विमान का जलता हुआ मलवा दूसरी तरफ पायलट - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के बालदवाला गांव के पास शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
सूरत में बोलते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सूरत में खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह संतृप्ति अभियान तुष्टिकरण की भावना को छोड़कर संतुष्टिकरण की भावना को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सूरत अनेक मामलों में गुजरात और देश का एक अग्रणी शहर है। सूरत आज गरीब और वंचित को भोजन और पोषण की सुरक्षा देने में आगे निकल रहा है। यहां आज जो खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान चलाया गया है। यह दूसरे जिलों और राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। साप्ताहिक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह का हिस्सा बनेंगे। वे 11-12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगी। प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
अब्बास अंसारी, विधायक। - फोटो : अमर उजाला।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को राज्य के गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज एक मामले में अंतरिम जमानत दी। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक अब्बास अंसारी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास से बाहर न निकलने और मऊ निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से पहले अदालत की अनुमति लेने को कहा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मुख्तार अंसारी के बेटे अंसारी को लखनऊ में अपने सरकारी आवास में रहने और मऊ में अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से पहले अधिकारियों से पूर्व अनुमति लेने का निर्देश दिया है। पीठ ने अंसारी से कहा कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना उत्तर प्रदेश न छोड़ें और अदालतों में पेश होने से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के अभियान और खिताबी मुकाबले से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि लगातार जीत के बावजूद कई स्थान हैं जहां टीम अब भी सुधार कर सकती है। उन्होंने कहा कि भारत ने बीच के ओवरों में रन तो रोके हैं लेकिन ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सकी है। गावस्कर का यह भी मानना है कि भारत को फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए और चार स्पिनरों को खिलाने के फॉर्मूले पर टिके रहना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
अपूर्वा मखीजा-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई अश्लील टिप्पणी, मजाक को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा लंबे समय से पुलिस शिकायतों और सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचना का सामना कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को महिला आयोग ने भी बुलाया और अश्लील टिप्पणी वाले मामले पर उनके बयान दर्ज किए। अब खबर है कि रणवीर और अपूर्वा ने अपने किए की माफी महिला आयोग के सामने मांग ली है। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में गुरुवार को अहम बैठक हुई। इसमें रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इस उच्च स्तरीय बैठक में रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार की गई रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की और उनकी समीक्षा की गई। इसमें तय किया गया कि पिछले त्योहारी सीजन और महाकुंभ के अनुभवों के आधार पर देशभर के ऐसे 60 स्टेशनों के बाहर स्थायी प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, जहां समय-समय पर भारी भीड़ रहती है। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को साल 2025 के लिए बजट पेश किया, जिसे लेकर राजनीतिक तकरार हो गई। कर्नाटक भाजपा ने बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए भारी आवंटन पर नाराजगी जताते हुए इसे हलाला बजट करार दिया। कर्नाटक सरकार ने बजट में चार प्रतिशत सरकारी कामों के ठेके मुस्लिम ठेकेदारों के लिए आरक्षित करने का एलान किया है, जिस पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
वैजयंतीमाला - फोटो : साभार-@imdb
अभिनेत्री वैजयंतीमाला के निधन की झूठी खबरों पर उनके बेटे सुचिंद्र बाली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मां एकदम सही हैं। बता दें कि, सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर फैली तो फैंस चिंतित हो उठे। हालांकि, अब अभिनेत्री के परिवार की तरफ से इन खबरों का खंडन किया गया है। वैजयंतीमाला के बेटे सुचिंद्र बाली का कहना है कि उनकी मां की सेहत एकदम दुरुस्त है। अफवाहें न फैलाई जाएं। पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news IAF Plane Crash champions trophy final Indian Railways Vyjayanthimala IGL
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : ANI/Gillespie Instagram
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में क्रिकेट का पतन हुआ है। टीम एक के बाद एक कई आईसीसी टूर्नामेंट में पहले दौर से ही बाहर हो चुकी है। चाहे वह 2023 वनडे विश्व कप हो या 2024 टी20 विश्व कप या फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा है। इसको लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और क्रिकेट पंडित अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया था और कहा था कि भारत की बी या सी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है। उनका यह बयान पाकिस्तान के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को पसंद नहीं आया। उन्होंने गावस्कर के बयान को बकवास करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed