{"_id":"67caeaff41aa8a25f408ff50","slug":"india-b-or-c-team-can-defeat-pakistan-jason-gillespie-calls-gavaskar-statement-nonsense-champions-trophy-2025-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को हरा देगी', गावस्कर के बयान पर भड़के गिलेस्पी, बोले- यह बकवास है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को हरा देगी', गावस्कर के बयान पर भड़के गिलेस्पी, बोले- यह बकवास है
Fri, 07 Mar 2025 06:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:18 PM IST
सार
गिलेस्पी गावस्कर के बयान से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने गावस्कर के विश्लेषण को पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि पाकिस्तान टीम में सही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समय दें।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : ANI/Gillespie Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में क्रिकेट का पतन हुआ है। टीम एक के बाद एक कई आईसीसी टूर्नामेंट में पहले दौर से ही बाहर हो चुकी है। चाहे वह 2023 वनडे विश्व कप हो या 2024 टी20 विश्व कप या फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा है। इसको लेकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक और क्रिकेट पंडित अपनी राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया था और कहा था कि भारत की बी या सी टीम भी पाकिस्तान को हरा सकती है।
उनका यह बयान पाकिस्तान के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को पसंद नहीं आया। उन्होंने गावस्कर के बयान को बकवास करार दिया है। गिलेस्पी फिलहाल दोहरा दर्द झेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच पद से हटा दिया था। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराकर बाहर कर दिया था।

गिलेस्पी ने गावस्कर के बयान को बकवास बताया
गिलेस्पी गावस्कर के बयान से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने गावस्कर के विश्लेषण को पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि पाकिस्तान टीम में सही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समय दें। उन्होंने कहा- मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैंने सुनील गावस्कर की कुछ टिप्पणियों को देखा कि भारतीय बी टीम या भारतीय सी टीम पाकिस्तान की शीर्ष टीम को हरा देगी। यह बकवास है। बिल्कुल बकवास। अगर पाकिस्तान सही खिलाड़ियों को चुनता है और उन्हें प्रदर्शन करके जमने का और खेल को सीखने और विकसित करने का समय देता है, तो वे किसी को भी हरा सकते हैं। मुझे इसको लेकर कोई संदेह नहीं है।'

Jason Gillespie "I saw some comments from Sunil Gavaskar about the Indian B or C team would beat the Pakistan top team, that's nonsense" #CT25 #Cricket pic.twitter.com/qJQn6910st
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) March 7, 2025
गावस्कर ने दिया था यह बयान
गावस्कर ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को आसानी से हरा देगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत की बी टीम निश्चित तौर पर पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकती है। सी टीम के लिए मैं इतने यकीन से नहीं कह सकता। लेकिन पाकिस्तान को उसकी मौजूदा फॉर्म में भारत की बी टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा।' पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल के वर्षों में कई बदलाव से गुजरी है। कप्तानी, चयन पैनल और यहां तक कि बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर कई बदलाव हुए हैं। अब पाकिस्तान के अपनी मेजबानी में टूर्नामेंट से बाहर होने पर कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी कड़ी में पहला कदम रिजवान और बाबर को टी20 टीम से बाहर कर लिया गया है।