फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vyjayanthimala Death Rumours: Actor Vyjayanthimala Bali in good health stop spreading fake news says family

Vyjayanthimala: वैजयंतीमाला के निधन की झूठी खबर पर बेटे सुचिंद्र बाली की प्रतिक्रिया, बोले- 'अफवाहें न फैलाएं'

Fri, 07 Mar 2025 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

Vyjayanthimala Health Update: अभिनेत्री वैजयंतीमाला के निधन की झूठी खबरों पर उनके बेटे सुचिंद्र बाली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मां एकदम सही हैं।

विज्ञापन
Vyjayanthimala Death Rumours: Actor Vyjayanthimala Bali in good health stop spreading fake news says family
वैजयंतीमाला - फोटो : साभार-@imdb

विस्तार

तकनीक और इंटरनेट के तमाम लाभ हैं तो जोखिम भी कम नहीं। फर्जी सूचनाएं बहुत तेजी से फैलती हैं। ऐसा ही कुछ दिग्गज अभिनेत्री और डांसर वैजयंतीमाला को लेकर फैली। सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर फैली तो फैंस चिंतित हो उठे। हालांकि, अब अभिनेत्री के परिवार की तरफ से इन खबरों का खंडन किया गया है। वैजयंतीमाला के बेटे सुचिंद्र बाली का कहना है कि उनकी मां की सेहत एकदम दुरुस्त है। अफवाहें न फैलाई जाएं।

विज्ञापन

परिवार ने कहा झूठी खबरें न फैलाएं
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिग्गज अभिनेत्री-डांसर वैजयंतीमाला बाली के परिवार और मित्रों ने शुक्रवार को उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों का खंडन किया और कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। चेन्नई स्थित कर्नाटक संगीतज्ञ गिरिजाशंकर सुंदरेशन ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'डॉ. वैजयंतीमाला बाली का स्वास्थ्य सही है। इसके विपरीत अगर कोई खबर आ रही है तो वह बिल्कुल झूठी है। इस किस्म की खबर शेयर करने से पहले कृपया खबर के स्रोत की पुष्टि कर लें। बेबुनियाद अफवाहें फैलाना बंद करें। हम सब कुशल मंगल हैं'।


विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेज पर परफॉर्म करती दिखीं
इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर नंदिनी बाली ने भी पोस्ट शेयर किया। नंदिनी, वैजयंतीमाला के इकलौते बेटे सुचिन्द्र बाली की पत्नी हैं। वहीं, गिरिजाशंकर सुंदरेसन ने 18 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अभिनेता ने राग अभेरी में कर्नाटक रचना 'दासिगनुंटा' का प्रदर्शन किया, जिसे उन्होंने खुद गाया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रदर्शन चेन्नई की कला प्रदर्शिनी में हुआ।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Girijashankar Sundaresan (@girijashankarsundaresan)


 

विज्ञापन

करियर के शीर्ष पर छोड़ी इंडस्ट्री
वैजयंतीमाला के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1949 में तमिल फिल्म 'वाजकाई' से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। बिमल रॉय की 'देवदास' (1955) में चंद्रमुखी की भूमिका के लिए उन्हें खासतौर से लोकप्रियता मिली। अपने करियर के शीर्ष पर वैजयंतीमाला ने अभिनेता राज कपूर के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. चमनलाल बाली से शादी करने के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed