{"_id":"67cac08746d82961fb0f22b9","slug":"karnataka-budget-2025-bjp-jabs-congress-over-minority-allocation-called-halala-budget-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में बजट पर बवाल, मुस्लिमों के लिए आवंटन को लेकर कांग्रेस पर बरसी भाजपा, बताया 'हलाला बजट'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में बजट पर बवाल, मुस्लिमों के लिए आवंटन को लेकर कांग्रेस पर बरसी भाजपा, बताया 'हलाला बजट'
Fri, 07 Mar 2025 03:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:23 PM IST
सार
कर्नाटक सरकार के बजट में एक हजार करोड़ रुपये अल्पसंख्यक कल्याण के लिए आवंटित किए गए हैं। साथ ही 150 करोड़ रुपये वक्फ संपत्ति सुरक्षा के लिए, 100 करोड़ रुपये ऊर्दू स्कूलों के लिए और साथ ही इमामों को 6 हजार रुपये महीना देने का भी एलान किया गया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को साल 2025 के लिए बजट पेश किया, जिसे लेकर राजनीतिक तकरार हो गई। कर्नाटक भाजपा ने बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए भारी आवंटन पर नाराजगी जताते हुए इसे हलाला बजट करार दिया। कर्नाटक सरकार ने बजट में चार प्रतिशत सरकारी कामों के ठेके मुस्लिम ठेकेदारों के लिए आरक्षित करने का एलान किया है, जिस पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
बजट में मुस्लिम वर्ग के लिए किए गए हैं विशेष प्रावधान
कर्नाटक सरकार के बजट में एक हजार करोड़ रुपये अल्पसंख्यक कल्याण के लिए आवंटित किए गए हैं। साथ ही 150 करोड़ रुपये वक्फ संपत्ति सुरक्षा के लिए, 100 करोड़ रुपये ऊर्दू स्कूलों के लिए और साथ ही इमामों को 6 हजार रुपये महीना देने का भी एलान किया गया है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप लगाया कि कांग्रेस संसाधनों के आवंटन में मुस्लिमों को प्राथमिकता दे रही है। अमित मालवीय ने लिखा कि 9 दिसंबर 2006 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है।
कर्नाटक भाजपा ने बताया हलाला बजट
अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार भी उसी पैटर्न का पालन कर रही है। अमित मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस सरकार ने एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को कमतर किया है और साथ ही भाजपा नेता ने बजटीय प्रावधानों को असंवैधानिक करार दिया। मालवीय ने लिखा कि 'धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं दिया जा सकता और भारत कभी भी कांग्रेस को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा।' कर्नाटक भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बजट को 'हलाला बजट' करार दिया।
विज्ञापन
कर्नाटक सरकार ने बजट में मुस्लिम वर्ग के लोगों को शादी पर 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने, 50 लाख रुपये मुस्लिमों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए और मुस्लिम बहुल इलाकों में आईटीआई कॉलेजों की स्थापना के लिए भी बजट का एलान किया गया है। कर्नाटक भाजपा ने राज्य सरकार पर बजट में हिंदू समुदाय से भेदभाव करने का आरोप लगाया।