Top Headlines: म्यांमार-बैंकॉक में भूकंप; नेपाल में कर्फ्यू; DA में इजाफा; भारत में सबसे बड़ा रक्षा सौदा मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में शुक्रवार को एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.4 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा। बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत के गिरने से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है, जबकि 80 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने तिनकुनिया इलाके में एक घर में आग लगा दी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी भ्रष्ट सरकार मुर्दाबाद और हमें राजशाही वापस चाहिए जैसे नारे लगाते हुए पुलिस से भिड़ गए, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, भारत ने 156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। ये लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) हैं। रक्षा अधिकारी के हवाले से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
म्यांमार और बैंकॉक में तेज भूकंप से तबाही, रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग
म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.4 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा। बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत के गिरने से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है, जबकि 80 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Nepal Chaos: काठमांडू में राजशाही समर्थकों का उत्पात
नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों ने एक घर में आग लगा दी। उन्होंने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद नेपाल पुलिस ने समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया। इस बीच, सीपीएन-माओवादी केंद्र के नेता पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' ने राजतंत्रवादी ताकतों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे नेपाली लोगों और राजनीतिक दलों के उदारवादी रवैये को कमजोरी न समझें। उन्होंने पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को भी सलाह दी कि वे अपनी पिछली गलतियों को न दोहराएं। पढ़ें पूरी खबर...
DA Hike: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसका एलान किया। इस संशोधन के साथ, डीए और डीआर 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन में वृद्धि होगी। पिछली बार डीए में वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब इसे 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
Defence: भारत 156 मेड इन इंडिया LCH प्रचंड चॉपर खरीदेगा
भारत ने 156 मेड इन इंडिया प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया है। ये लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) हैं। रक्षा अधिकारी के हवाले से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने इस वित्त वर्ष में 2.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Prices: गुड़ी पाड़वा से पहले फिर रिकॉर्ड स्तर पर सोना
गुड़ी पाड़वा, नवरात्र और रमजान ईद जैसे त्योहार एक साथ आने की वजह से सोने-चांदी का बाजार में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वैश्विक बाजार में 28 मार्च को सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन 3,077-3,078 डॉलर के बीच रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। त्याहारों के ठीक पहले सोने की कीमतों आई इस उछाल से जानकार भी उत्साहित हैं। इन खास मौकों को देखते हुए सोने में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। बीते कुछ समय में बढ़ी हुई कीमतों के कारण आभूषणों की मांग पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन दूसरी ओर सोने की निवेश मांग में तेजी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेश में अधिक मांग गोल्ड ईटीएफ, सिक्कों की है। जानकारों की सर्राफ बाजार की चाल पर क्या राय है, आइए जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
नकदी विवाद: जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद HC में तबादला, केंद्रीय अधिसूचना जारी
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का शुक्रवार को उनके पैतृक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। विधि मंत्रालय ने उनके तबादले की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की। इस सप्ताह की शुरुआत में उनके तबादले की सिफारिश करते हुए सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने कहा था कि यह कदम होली की रात आग लगने की घटना के बाद न्यायमूर्ति वर्मा के घर से नकदी मिलने के कथित मामले की आंतरिक जांच से अलग है। केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.डी. सिंह को भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
CSK vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, कोहली-सॉल्ट क्रीज पर मौजूद
आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हो रहा है। सीएसके के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट के साथ विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। सीएसके ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...
BPSC Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के खिलाफ दायर याचिका हाइकोर्ट से खारिज
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के खिलाफ दायर याचिका पटना हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब पूर्व में जारी किया गया रिजल्ट लागू रहेगा। इससे पहले कुछ शर्तों के साथ बिहार लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किया था। उसमें शर्तें थीं कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, पटना में दायर याचिका CWIC- 369/2025 में पारित आदेश के फलाफल से परीक्षा परिणाम प्रभावित होगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा प्रतिवारित (Debared) किया गया है और भविष्य में प्रतिवारित (Debar) किया जाना है उनकी भी अभ्यर्थिता प्रभावित होगी। लेकिन कोर्ट से अब आए फैसले ने सभी शर्तों को खत्म कर दिया है और रिजल्ट पहले वाला ही लागू रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Kunal Kamra Row: विवादित टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को राहत
मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के राजनेता के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत का आदेश दिया। कुणाल कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें दावा किया गया कि उनके हालिया व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के बाद उन्हें कई धमकियां मिल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Cabinet Decisions: इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों से जुड़ी PLI स्कीम को मंजूरी, ₹22,919 करोड़ आवंटित
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह एलान करते हुए कई अन्य फैसलों की भी जानकारी दी। कैबिनेट ने जिन फैसलों को मंजूरी दी है, आइए इस बारे में जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...