फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cabinet Decisions Hindi Update Ashwini Vaishnaw PLI scheme non-semiconductor electronic components approval

Cabinet Decisions: इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों से जुड़ी PLI स्कीम को मंजूरी, ₹22,919 करोड़ आवंटित; जानिए अहम फैसले

Fri, 28 Mar 2025 04:28 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 28 Mar 2025 04:28 PM IST
सार

Cabinet Decisions: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों से जुड़ी PLI स्कीम को मंजूरी दे दी है। बता दें कि, कैबिनेट की तरफ से 22 हजार 919 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
Cabinet Decisions Hindi Update Ashwini Vaishnaw PLI scheme non-semiconductor electronic components approval
अश्विनी वैष्णव (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (डीए व डीआर) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह एलान करते हुए कई अन्य फैसलों की भी जानकारी दी। कैबिनेट ने जिन फैसलों को मंजूरी दी है, आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन


सीमांचल इलाके के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
कैबिनेट ने बिहार की कोसी मेची अंतर-राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने को भी मंजूरी दे दी है। इस फैसले बिहार के सीमांचल इलाके के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - DA: केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में इस बार कटौती क्यों? चार से दो फीसदी पर कैसे हुई दर, क्या यही है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी फैसलों की जानकारी
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 6,282.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को मार्च, 2029 तक पूरा करने के लिए बिहार को 3,652.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में मौजूदा पूर्वी कोसी मुख्य नहर के पुनर्निर्माण के माध्यम से बिहार में महानंदा बेसिन तक सिंचाई के विस्तार के लिए कोसी के अधिशेष जल के एक हिस्से को मोड़ने की परिकल्पना की गई है।

यह भी पढ़ें - Medicines: एक अप्रैल से मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, बुखार-शुगर समेत इन बीमारियों की दवा हो सकती है महंगी

सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- पीएम मोदी
कोसी मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना से बड़े क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। चार लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर को मंजूरी का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और यातायात की भीड़ भी कम होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed