Myanmar Thailand Earthquake Live: म्यांमार में भूकंप से 144 की मौत, 730 घायल; रेस्क्यू में जुटे स्थानीय लोग
Myanmar Thailand Earthquake Live News in Hindi: म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.4 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
यात्री ने बताई विनाशकारी भूकंप की दास्तां
दिल्ली से बैंकॉक से आ रहे एक यात्री ने म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर कहा, 'हम खरीदारी करके बाहर निकले ही थे कि क्रॉसिंग पर पुल हिलने लगा...लोग बाहर भागने लगे...हर तरफ अफरा-तफरी मच गई'।#WATCH | Myanmar-Thailand earthquake | Delhi | A passenger coming from Bangkok says, "We just came out after shopping and on the crossing, the bridge started shaking...People started running outside...There was panic everywhere..." pic.twitter.com/F2UhvhT10F
— ANI (@ANI) March 28, 2025
भूकंप से हर कोई घबराया
दिल्ली से बैंकॉक जा रही एक महिला यात्री ने भूकंप को लेकर कहा, 'हर कोई घबराया हुआ है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब ठीक होंगे...मैं अभी बैंकॉक वापस जा रही हूं...वहां स्थिति बहुत खराब है...हर कोई डरा हुआ है'।#WATCH | Myanmar-Thailand earthquake | Delhi | A passenger going to Bangkok says, "...Everybody is panicking. I just hope that everybody is doing well...I am going back to Bangkok right now...The situation is very bad there...Everybody is scared" pic.twitter.com/IY55a7psIY
— ANI (@ANI) March 28, 2025
म्यांमार- राहत बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग
म्यांमार के मांडले में स्थानीय लोग 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण ढह गई इमारतों के मलबे में राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं।#WATCH | Locals in Mandalay, Myanmar carry out rescue efforts at the debris of buildings that have collapsed here due to a 7.7 magnitude earthquake. pic.twitter.com/wvck2FafbO
— ANI (@ANI) March 28, 2025
बिम्सटेक क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा- जयदीप मजूमदार
म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, 'बिम्सटेक क्षेत्र में मौसम की चरम घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। इसकी प्रासंगिकता आज म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में देखी जा सकती है। आपदा प्रबंधन में सहयोग और एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) अभ्यासों के माध्यम से हमारे आपदा प्रबंधन अधिकारियों के बीच सहयोग भारत के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है'।#WATCH | Delhi | On the Myanmar-Thailand earthquake, Secretary (East) Jaideep Mazumdar says, "The BIMSTEC region is prone to extreme weather events and natural disasters. Its relevance can be seen today in the devastating earthquake in Myanmar and Thailand. Collaboration in… pic.twitter.com/UmGdHsoZD0
— ANI (@ANI) March 28, 2025
म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण जारी- विदेश सचिव
म्यांमार-थाईलैंड भूकंप पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'हम वर्तमान में मुख्य रूप से म्यांमार में हुए नुकसान की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हैं। हम म्यांमार के अधिकारियों के संपर्क में हैं और सहायता और राहत सामग्री की सटीक आवश्यकताओं पर भी विचार कर रहे हैं। जब भी इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, भारत हमेशा पड़ोस में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश रहा है'।#WATCH | Delhi | On the Myanmar-Thailand earthquake, Foreign Secretary Vikram Misri says, "...we are currently analysing report of damage primarily in Myanmar. We are in touch with the authorities in Myanmar and are also looking at the exact requirements in terms of the… pic.twitter.com/cQd946UoSR
— ANI (@ANI) March 28, 2025
बैंकॉक में भूकंप के डर से सड़कों पर दिखे लोग
यूएसजीएस के अनुसार आज म्यांमार के सागाइंग में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए।#WATCH थाईलैंड | यूएसजीएस के अनुसार आज म्यांमार के सागाइंग में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2025
वीडियो थाईलैंड से है। pic.twitter.com/XKiBtolYdM
चीन के युन्नान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि युन्नान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे भूकंप महसूस होने पर प्रांतीय राजधानी कुनमिंग के लोग खतरे से बचने के लिए बाहर आ गए और काफी देर तक बाहर ही रहे।वहीं म्यांमार की सीमा से लगे शिशुआंगबन्ना दाई स्वायत्त प्रान्त के जिंगहोंग शहर के निवासी ली झिहाओ ने कहा कि उन्होंने लगभग एक मिनट तक भूकंप महसूस किया। भूकंप का केंद्र 21.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर आया।
थाईलैंड में भूकंप से प्रभावित हुए लोगों के लिए बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन और आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। थाईलैंड में भारतीय नागरिक किसी भी तरह की मदद के लिए आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क कर सकते हैं।
The Embassy of India, Bangkok, issues an emergency number, +66 618819218, for Indian nationals in Thailand, which they can use in case of any emergency.
— ANI (@ANI) March 28, 2025
"After powerful earthquake tremors recorded in Bangkok and in other parts of Thailand, the Embassy is closely monitoring the… pic.twitter.com/neA2YJtVz8
थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय ने 90 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। सरकार ने बताया कि बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 90 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Thai defence minister says 90 missing and 3 dead at site where high-rise under construction collapsed in a quake, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2025