Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Morari Bapu Demands Anti-Cow Slaughter Law During Ram Katha in Hampi

कर्नाटक: मोरारी बापू बोले- गाय के चार आंचल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के प्रतीक; हंपी में मानस कथा का किया वाचन

Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
Amit Sharma Amit Sharma
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
सार

भारत स्वस्तिक यात्रा के चौथे दिन कर्नाटक के हंपी में मोरारी बापू ने मानस कथा के दौरान गाय के चार आंचलों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने हंपी की पौराणिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह भूमि भगवान हनुमान, विरूपाक्ष और मां पंपा से जुड़ी है।

विज्ञापन
Karnataka: Morari Bapu Demands Anti-Cow Slaughter Law During Ram Katha in Hampi
मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत स्वस्तिक यात्रा के दौरान हंपी कर्नाटक में मंगलवार को मानस कथा वाचन करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि गाय के चार आंचल केवल दूध देने के लिए नहीं हैं। ये चार आंचल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अंश (जीव) के होने से अंशी (परमात्मा) के होने का प्रमाण मिलता है, उसी तरह गौमाता के चारों आंचल को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के होने का प्रमाण मिलता है और उन्हें इनके प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


कर्नाटक के पंपा (पार्वती) नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक शहर हंपी में भारत स्वस्तिक यात्रा के चौथे दिन की कथा हुई। संत मोरारी बापू ने मंगलवार को यहां कथा वाचन करते हुए कहा कि इस भूमि के कई ऐतिहासिक पौराणिक महत्त्व हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान चारों युगों में रहे हैं और इस तरह इस हंपी प्रदेश का चारों युगों से संबंध माना जा सकता है। यह प्रदेश भगवान विरूपक्ष और पंपा (मां पार्वती) की भी भूमि है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किस राम का जाप?
मोरारी बापू ने कहा कि यह द्वंद्व हमेशा चलता रहा है कि किस राम के नाम का जप करना चाहिए, दशरथ पुत्र राम या निर्गुण राम? उन्होंने कहा कि तुलसीदास के समय यह प्रश्न अधिक गंभीर रहा होगा। उन्होंने कहा कि कबीर को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने राम को निर्गुण विचारधारा से जोड़ दिया। 


नारी महिमा का प्रदेश 
हंपी की यह भूमि माता अंजनी की तपोस्थली, माता शबरी के अद्भुत आध्यात्मिक प्रेम, मां तुंगभद्रा नदी, मां स्वयंप्रभा और मां भुवनेश्वरी से जुड़ा हुआ है। इन सबसे अलग, यह भूमि माता सीता से भी जुड़ी हुई है क्योंकि भगवान राम ने सीता की खोज इसी प्रदेश से शुरू की थी। 

हंपी का महत्त्व 
पौराणिक कथाओं में किष्किन्धा के रूप में जानी जाने वाली नगरी हंपी को भगवान हनुमान की जन्मस्थली के रूप में देखा जाता है। भगवान राम और बाली के बीच युद्ध यहीं पर हुआ था। कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में यह पेरिस और रोम के बाद दुनिया का सबसे समृद्ध शहर था। राजा कृष्णदेव राय के काल में यह धर्म, अध्यात्म और कला का बड़ा केंद्र था। मुस्लिम आक्रमणकारियों के समय यहां बहुत लूटपाट हुई थी। 1986 में यूनेस्को ने हंपी को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed