CSK vs RCB Highlights: आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से हराया, पाटीदार के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
{"_id":"67e698b428a58402360dc76e","slug":"csk-vs-rcb-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2025-8th-match-at-chepauk-2025-03-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs RCB Highlights: आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से हराया, पाटीदार के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 28 Mar 2025 11:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:14 PM IST
खास बातें
CSK vs RCB IPL 2025: आरसीबी ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 50 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम का तिलिस्प तोड़ा और 2008 के बाद इस स्टेडियम पर सीएसके के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:14 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: आरसीबी की जीत
आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 50 रनों से हराया। आरसीबी की यह चेपॉक स्टेडियम पर 2008 के बाद पहली जीत है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई की टीम में निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन रचिन रवींद्र ने बनाए जिन्होंने 31 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोश हेजलवुड ने उसे दो झटके दिए। इसके बाद दीपक हुड्डा के रूप में उसे तीसरा झटका लगा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने रचिन के साथ मिलकर साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन यश दयाल ने इन दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। शिवम 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंतिम ओवर में धोनी ने क्रुणाल पांड्या पर लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ा, लेकिन आरसीबी चेपॉक का तिलिस्म तोड़ने में सफल रही।
जडेजा ने कुछ अच्छी बल्लेबाजी की और वह आईपीएल में 3000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। जडेजा ने मैच में 25 रन बनाए, जबकि अश्विन 11 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से हेजलवुड ने तीन विकेट लिए, वहीं यश और लियाम लिविंगस्टोन को दो-दो विकेट और भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। आरसीबी ने 2025 सीजन की शानदार शुरुआत की है। पहले उसने गत चैंपियन केकेआर को हराया और अब सीएसके को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
11:07 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: सीएसके को आठवां झटका
जोश हेजलवुड ने रवींद्र जडेजा को आउट कर सीएसके को आठवां झटका दिया है। जडेजा 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके को अब आठ गेंदों पर 67 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
10:50 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: धोनी क्रीज पर उतरे
लियाम लिविंगस्टोन ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर सीएसके को सातवां झटका दिया। आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 99 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। अब क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी उतरे हैं। धोनी के मैदान पर उतरते ही चेपॉक में चेन्नई के फैंस उत्साह से झूम उठे और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।10:36 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: शिवम दुबे आउट
यश दयाल ने रचिन रवींद्र के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शिवम दुबे को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। शिवम 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके ने इस तरह 80 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं।10:32 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: सीएसके की आधी टीम लौटी
आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की आधी टीम 75 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। यश दयाल ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र को आउट कर आरसीबी को पांचवीं सफलता दिलाई। रचिन अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन वह इससे चूक गए। रचिन 31 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए।10:26 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: रचिन-शिवम ने संभाला
शुरुआती झटकों के बीच रचिन रवींद्र और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरे शिवम दुबे ने सीएसके को संभाला। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: करन आउट हुए
लियाम लिविंगस्टोन ने सैम करन को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया है। करन 13 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए हैं। सीएसके ने इस तरह 8.5 ओवर में 52 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। सीएसके को अब 67 गेंदों पर 145 रन बनाने की जरूरत है।10:05 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: रचिन क्रीज पर
आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने तीन विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, रचिन रवींद्र क्रीज पर टिके हुए हैं और उनका साथ सैम करेन दे रहे हैं। सीएसके ने सात ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 40 रन बनाए हैं।09:54 PM, 28-Mar-2025
CSK vs RCB Live: सीएसके की खराब शुरुआत
आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने 26 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद दीपक हुड्डा भी पवेलियन लौट गए हैं। हुड्डा भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। हुड्डा ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाए।09:39 PM, 28-Mar-2025