Top Headlines: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या; J-K में भारी बारिश; हिमाचल में अलर्ट; IPL में कोहली का कीर्तिमान
कर्नाटक में पूर्व डीजीपी की उनके घर में हत्या किए जाने के बाद राजधानी बंगलूरू में हड़कंप मच गया है। बंगलूरू पुलिस के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव उनके घर में मिला है, वहीं पुलिस मामले में आरोपी और हत्या की वजह की जांचने में जुट गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ओलों की बारिश और भूस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 200 से 250 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। इधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आईपीएल के 37वें मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को सात विकेट हरा दिया है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक अन्य बड़ी उपलब्धि में चाइनीज शोधकर्ताओं ने एक एसा हार्ड ड्राइव तैयार किया है जो चावल के दाने से भी छोटा है और सुपरफास्ट स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इस हार्ड ड्राइव को टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति माना जा रहा है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी/आईजीपी (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश की उनके आवास में हत्या कर दी गई है। ये जानकारी बंगलूरू पुलिस की तरफ से साझा की गई है। बता दें कि, ओम प्रकाश 1981 बैच के अधिकारी है। फिलहाल पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ओलों की बारिश और भूस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 200 से 250 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था।पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद बारिश दर्ज हुई। वहीं धर्मशाला, भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई उड़ानें पूरी तरह प्रभावित हुई। हमीरपुर के सुजानपुर के तहत भलेठ गांव में पेड़ गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि, तीन भाषा नीति और नीट परीक्षा से राज्य में हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राज्य में हिंदी बनाम तमिल का मुद्दा एक बार फिर से गरमाता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों का मानवीय आधार पर तत्काल हल निकालने की अपील की है। दो दिन क हिंसा प्रभावितों से मुलाकात के बाद आयोग की अध्यक्ष ने राज्य सरकार से अपील की कि पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिया जाए, उनके जले हुए घरों, लूटे गए सामान की भरपाई की जाए और उनके आंसू पोंछे जाएं। उन्होंने कहा, 'इन लोगों को न्याय दीजिए। ये हमारे अपने लोग हैं। ये राज्य की बेटियां हैं।' पढ़ें पूरी खबर
तकनीक की दुनिया में एक बार फिर चीन ने सबको चौंका दिया है। चाइनीज शोधकर्ताओं ने एक एसा हार्ड ड्राइव तैयार किया है जो चावल के दाने से भी छोटा है और सुपरफास्ट स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इस हार्ड ड्राइव को टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर