Tech Update: चावल के दाने जितनी छोटी, बिजली से भी तेज! चीन ने बनाई अगली जनरेशन की माइक्रो हार्ड ड्राइव

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 20 Apr 2025 07:08 PM IST
सार

चाइनीज शोधकर्ताओं ने एक एसा हार्ड ड्राइव तैयार किया है जो चावल के दाने से भी छोटा है और सुपरफास्ट स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इस हार्ड ड्राइव को टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति माना जा रहा है।

विज्ञापन
Chinese researchers build poxiao worlds smallest and fastest hard drive
माइक्रोप्रोसेसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

    विस्तार

    तकनीक की दुनिया में एक बार फिर चीन ने सबको चौंका दिया है। इस बार कोई नया स्मार्टफोन, रॉकेट या AI बॉट नहीं, बल्कि बात हो रही है एक ऐसी स्टोरेज डिवाइस की, जो साइज में जितनी मामूली है, उसकी ताकत उतनी ही जबरदस्त है। चीन के वैज्ञानिकों ने 'पोक्सियाओ (Poxiao)' नाम की एक सुपरफास्ट हार्ड ड्राइव बनाई है, जो आकार में तो चावल के दाने से भी छोटी है, लेकिन इसकी स्पीड देख आपको यकीन नहीं होगा।

    आंख झपकने से पहले डेटा होगा ट्रांसफर

    अब तक आपने हार्ड ड्राइव्स को एमबीपीएस या जीबीपीएस में डेटा ट्रांसफर करते देखा होगा। लेकिन पोक्सियाओ इससे कहीं आगे निकल चुका है। ये डिवाइस सिर्फ 400 पिकोसेकंड में डेटा को प्रोसेस कर सकती है। पिकोसेकंड एक सेकंड का खरबवां हिस्सा होता है। यानी इतनी तेजी से डेटा अपडेट हो सकता है कि हमें पलकें झपकाने में भी उससे अधिक समय लग जाता है।

    विज्ञापन
    सुपरफास्ट होगा काम
    सुपरफास्ट होगा काम - फोटो : AI

    AI और हाई-टेक कंप्यूटिंग में लाएगी क्रांति

    इस मिनी डिवाइस का असली असर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचर कंप्यूटिंग पर पड़ेगा। आजकल AI टूल्स इमेज बनाएं या वीडियो एडिट करें, कुछ सेकंड्स तो लगते ही हैं। लेकिन पोक्सियाओ की बदौलत ये काम पलक झपकते ही होंगे। बड़े डेटा सेट्स, मशीन लर्निंग मॉडल्स, साइंटिफिक रिसर्च और स्पेस मिशन, इन सब कामों में लगने वाले समय की बचत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्यों है यह खास?

    • आकार में चावल के दाने से भी छोटी
    • पारंपरिक हार्ड ड्राइव्स से लाखों गुना तेज
    • एआई और डेटा प्रोसेसिंग के लिए बेहद फायदेमंद
    • ऊर्जा की बचत के साथ तेज काम
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें