Top News: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में फिर बढ़ा अफस्पा; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां
रमजान का पवित्र महीना खत्म होने वाला है। आखिरी रोजे के बाद आज चांद दिखने का एलान हुआ। देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। लोग एक-दूसरे को कल सुबह की नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद देंगे। इस दिन सेवइयां खाने के साथ छोटे बच्चों को ईदी या उपहार देने की परंपरा भी है। वहीं दुबई में कल चांद देखे जाने के बाद आज ईद मनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुलिस की गिरफ्त में विदर्भ आंदोलन समिति के कार्यकर्ता; पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने का था प्लान
ओडिशा में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। स्थानीय अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं। रेल मंत्रालय ने भी मामले पर नजर बना रखी है। पढ़ें पूरी खबर
जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले म्यांमार और थाईलैंड में भी 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप के कारण 1700 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें - Tonga Tsunami Warning: म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद पटना में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। लगभग 20 मिनट तक चलने वाली बैठक में 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर