फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USGS Tsunami Warning Tonga earthquake magnitude richter scale hindi news updates

Tonga Tsunami Warning: म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

Sun, 30 Mar 2025 07:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Mar 2025 07:01 PM IST
सार

द्वीपीय देश टोंगा में में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले म्यांमार और थाईलैंड में भी 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप के कारण 1700 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
USGS Tsunami Warning Tonga earthquake magnitude richter scale hindi news updates
टोंगा में भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पोलिनेशिया में बसे द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में अमेरिकी संस्था- यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा, स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India Helps Myanmar: म्यांमार भूकंप पीड़ितों की मानवीय मदद; भारतीय नौसेना के दो जहाजों पर भेजी गई राहत सामग्री
विज्ञापन


समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं

टोंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूर है। अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Centre) ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों संवेदनशील है टोंगा, इस द्वीपीय देश की आबादी कितनी 
टोंगा की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है। इस पोलिनेशियाई देश में 171 द्वीप हैं। यहां की आबादी 1,00,000 से थोड़ी अधिक है। अधिकांश लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Earthquake Aftermath: भूकंप से तबाह इलाकों का सर्वे जारी; म्यांमार में 1700 की मौत, 3400+ घायल और 139 लापता

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ
गौरतलब है कि म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed