Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today news and updates: Meghalaya HC additional judge guard killed himself with sevice rifile

अपडेट्स: मेघालय: हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के गार्ड ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Wed, 27 Sep 2023 10:22 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:22 PM IST
सार

मेघालय उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश के सशस्त्र गार्ड ने बुधवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
today news and updates: Meghalaya HC additional judge guard killed himself with sevice rifile
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश के सशस्त्र गार्ड ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर मृतक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे लाबान पुलिस थाने के अंतर्गत न्यायमूर्ति विश्वदीप भट्टाचार्जी के आवास पर हुई, जहां 46 वर्षीय कर्मी ड्यूटी पर तैनात था। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलांग सिविल अस्पताल ले गई है और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मृतक अवसाद से पीड़ित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डेंगू के मामलों को लेकर पूरी तरह तैयार रहें- स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया 
देश भर में डेंगू के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई  वेक्टर जनित बीमारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और रोकथाम, रोकथाम और प्रबंधन उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस दौरान मंडाविया को देश भर में डेंगू की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने देश भर में डेंगू के मामलों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौती को रेखांकित करते हुए, मंडाविया ने वायरल संक्रमण के खिलाफ तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विजयन बोले- करुवन्नूर बैंक घोटाले की ईडी जांच  'राजनीति से प्रेरित जादू टोना'  
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुधवार को कहा कि करुवन्नूर बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच राजनीति से प्रेरित जादू टोना है। इसका उद्देश्य राज्य के सहकारी क्षेत्र को बदनाम करना है। जो कि राज्य की वित्तीय रीढ़ है। विजयन ने कहा कि सहकारी क्षेत्र के प्रभावी कामकाज और राज्य की आर्थिक वृद्धि में इसके विशाल योगदान ने कुछ व्यक्तियों की खुशी को बाधित कर दिया है। 

मामले में ईडी द्वारा सीपीआई (एम) नेता को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सीएम ने ये दावा किया है। विजयन ने कहा कि उनका उद्देश्य यह धारणा बनाना था कि राज्य में पूरा सहकारी क्षेत्र संकट में है। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के तहत 16,255 सहकारी समितियां पंजीकृत हैं और हर समय उचित निरीक्षण किया जा रहा है।

आप गोवा की उपाध्यक्ष प्रतिमा कॉटिन्हो ने पार्टी छोड़ी  
आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई की उपाध्यक्ष प्रतिमा कोटिन्हो ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने  व्यक्तिगत और व्यावसायिक कारणों का हवाला दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने पार्ची की गोवा इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के एक दिन बाद इस फैसले की घोषणा की।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित इस्तीफे में कॉटिन्हो ने कहा कि उन्होंने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं बल्कि अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद लिया है। आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई की उपाध्यक्ष प्रतिमा कोटिन्हो ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed