फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today is the last day of the four day Chhath Puja festival

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, देश-दुनिया में मनाया गया छठ पर्व, तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 07:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 07:28 AM IST
सार

सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अंतिम दिन आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय छठ घाटों पर नजर आ रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। वहीं, अमेरिका में भी छठ महापर्व मनाने के लिए लोग घाटों पर दिखे। देखें तस्वीरें....

विज्ञापन
Today is the last day of the four day Chhath Puja festival
नदी के तट पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार से लेकर यूपी, दिल्ली और अमेरिका तक छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। आज छठ पूजा का अंतिम दिन है और उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ यह पवित्र पर्व संपन्न हुआ। आस्था के इस पर्व पर नदी के तटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। छठ पूजा के चौथे दिन श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा-यमुना समेत अन्य नदियों के किनारे और कृत्रिम घाटों पर पर इकट्ठा हुए। वहीं चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन पटना में पटना आर्टस कॉलेज के किनारे गंगा नदी के तट पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम बिस्वा सरमा ने मनाई छठ
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा छठ पूजा समारोह में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे। यहां उन्होंने गुवाहाटी में पांडु घाट पर लोगों के साथ छठ पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रांची में हटनिया तालाब पर बड़ी संख्या श्रद्धालु जुटे
झारखंड में छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रांची में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। तस्वीरें हटनिया तालाब से हैं।



अमेरिका में मनाया जा रहा छठ
न्यू जर्सी, टेक्सास और मैसाचुसेट्स सहित अमेरिका के कई स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने नदी के घाटों पर उमड़े हैं।
 
कोलकाता के दही घाट पर उमड़े लोग
पश्चिम बंगाल में छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कोलकाता के दही घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।



आईटीओ यमुना घाट पर लोगों ने सूर्य को किया नमन
दिल्ली में छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आईटीओ यमुना घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। 


 श्री राम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर प्रदेश में छठ पर्व के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गोरखपुर के श्री राम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखीं।
 

भुवनेश्वर में कुआखाई नदी घाट उमड़े लोग
ओडिशा के भुवनेश्वर में छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कुआखाई नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed