फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP resigns from three civic committees news update in hindi

News Update: टीएमसी सांसद ने तीन निकाय समितियों से दिया इस्तीफा, अफसर बोले- बिना कारण बताए लिया फैसला

Mon, 05 Feb 2024 12:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:29 AM IST
सार

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अधिकारियों ने कहा कि घाटल के सांसद अधिकारी ने बिना कोई कारण बताए ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभी तक उनके ओर से कोई बयान भी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
TMC MP resigns from three civic committees news update in hindi
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच टीएमसी सांसद दीपक अधिकारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में तीन राज्य संचालित निकायों की समितियों से इस्तीफा दे दिया है। अब क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले चुनावों में अधिकारी मैदान में उतरेंगे भी या नहीं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अधिकारियों ने कहा कि घाटल के सांसद अधिकारी ने बिना कोई कारण बताए ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभी तक उनके ओर से कोई बयान भी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ओडिशा के पुलिस इंस्पेक्टर पर महिला एएसआई के यौन उत्पीड़न का आरोप
ओडिशा क्राइम ब्रांच ने एक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (प्रभारी) अरुण सारंगी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक पर 2019 में एक महिला एएसआई के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आरोप है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के निर्देशों के बाद निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सारंगी ने बताया कि घटना 2019 की है। पलिस अधिकारी कार्यस्थल पर महिला एएसआई का यौन उत्पीड़न करता था। एसआई ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी मामले में महिला ने एनएचआरसी के समक्ष एक याचिका दायर की, जिसके बाद पुलिस विभाग की आंतरिक शिकायत समिति और एनएचआरसी पैनल ने मामले की जांच की। एनएचआरसी ने पुलिस को पीड़िता की शिकायत अनुसार केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस रिसाव : उर्वरक संयंत्र पर लगाया 5.92 करोड़ का जुर्माना

तमिलनाडु राज्य सरकार ने पिछले साल 26 दिसंबर को अमोनिया गैस रिसाव के लिए एन्नोर में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड पर 5.92 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया। सरकार ने तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इकाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा मामले की निगरानी के लिए गठित 7 सदस्यीय तकनीकी समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है।  



 
विज्ञापन

घर से भागे युवक को भूख मिटाने के लिए खानी पड़ी मरी बिल्ली
 केरल के कुट्टीपुरम जिले में भूख तड़प रहे युवक को जब भोजन के लिए कुछ नहीं मिला तो उसे मरी हुई बिल्ली का मांस खाना पड़ा। यहां एक व्यस्त बस स्टैंड पर उसे ऐसा करता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने कहा कि युवक (27) असम के धुबरी जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कहा कि उसने पांच दिनों से खाना नहीं खाया है। उसने बताया कि वह एक कॉलेज का छात्र है और अपने परिजनों को बिना बताए दिंसबर में ट्रेन से केरल पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके लिए भोजन खरीदा, जिसे उसने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कहा, उसने हमें अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया, जो चेन्नई में काम करता है। हमने उससे संपर्क किया तो जानकारी सही निकली। इसके बाद, पुलिस ने युवक को त्रिशूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

गोली कांड : भाजपा विधायक पर एससी/एसटी एक्ट में भी केस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शिवसेना (शिंदे गुट) नेता पर गोली चलाने वाले भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार (रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला एक स्थानीय ग्रामीण महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर जांच चल रही है। 


 

आडवाणी ने धर्मनिरपेक्षता को फिर से परिभाषित किया : वेंकैया नायडू

पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी। कहा कि आडवाणी ने सच्चे अर्थों में धर्मनिरपेक्षता को फिर से परिभाषित किया और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जनमत तैयार किया था। उन्हें यह सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed