फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MP Abhishek Banerjee sends a legal notice to BJP president Amit Shah for defamatory statements

टीएमसी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भेजा कानूनी नोटिस

Mon, 13 Aug 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 13 Aug 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
TMC MP Abhishek Banerjee sends a legal notice to BJP president Amit Shah for defamatory statements
AMIT SHAH - फोटो : self

त्रिणमूल कांग्रेस के  सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 11 अगस्त को कोलकाता में हुई एक रैली में कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। एनआरसी के मुद्दे पर हंगामे के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दिनों कोलकाता में रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन


रैली में अमित शाह ने बंगाल से टीएमसी को उखाड़ फेंकने की बात कही थी। एनआरसी की चर्चा करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह ममता बनर्जी को बताया था। साथ ही कहा था कि ममता बनर्जी इसलिए एनआरसी का विरोध कर रही हैं क्योंकि घुसपैठिए तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं। इस भाषण के तुरंत बाद ही टीएमसी ने अमित शाह को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा था। 
विज्ञापन


अमित शाह के भाषण पर टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था कि अमित शाह बंगाल की संस्कृति नहीं जानते। जो कुछ भी उन्होंने कहा है वो बंगालियों का अपमान है। उन्होंने अमित शाह की रैली को फ्लॉप बताते हुए उन्हें माफी मांगने का अल्टीमेटम भी दिया था। और आज टीएमसी के सांसद ने अभिषेक बनर्जी ने अपमानजनक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अमित शाह ने बंगाल में क्रांति लाने की बात कहते हुए परिवर्तन लाने का भरोसा दिया। उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि 'कार्यकर्ताओं की हत्या करके कोई बच नहीं सकता है। ममता बनर्जी आप वामपंथियों का शासन याद कर लीजिए। मैं यहां आए लोगों से अपील करता हूं कि यहां से टीएमसी को उखाड़ फेंकना है।'  राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए हुए कहा था कि सरकार चाहती है कि बीजेपी की आवाज जनता तक न पहुंचे इसलिए सरकार ने बंगाली चैनलों को भी बंद करा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कोलकाता में बीजेपी विरोधी पोस्टरों का भी जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल विरोधी नहीं हो सकती, बीजेपी के संस्थापक खुद बंगाली थे, लेकिन बीजेपी ममता विरोधी जरूर है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed