टीएमसी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भेजा कानूनी नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 11 अगस्त को कोलकाता में हुई एक रैली में कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। एनआरसी के मुद्दे पर हंगामे के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले दिनों कोलकाता में रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था।
रैली में अमित शाह ने बंगाल से टीएमसी को उखाड़ फेंकने की बात कही थी। एनआरसी की चर्चा करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह ममता बनर्जी को बताया था। साथ ही कहा था कि ममता बनर्जी इसलिए एनआरसी का विरोध कर रही हैं क्योंकि घुसपैठिए तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं। इस भाषण के तुरंत बाद ही टीएमसी ने अमित शाह को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा था।
अमित शाह के भाषण पर टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था कि अमित शाह बंगाल की संस्कृति नहीं जानते। जो कुछ भी उन्होंने कहा है वो बंगालियों का अपमान है। उन्होंने अमित शाह की रैली को फ्लॉप बताते हुए उन्हें माफी मांगने का अल्टीमेटम भी दिया था। और आज टीएमसी के सांसद ने अभिषेक बनर्जी ने अपमानजनक बयान देने के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया है।
अमित शाह ने बंगाल में क्रांति लाने की बात कहते हुए परिवर्तन लाने का भरोसा दिया। उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि 'कार्यकर्ताओं की हत्या करके कोई बच नहीं सकता है। ममता बनर्जी आप वामपंथियों का शासन याद कर लीजिए। मैं यहां आए लोगों से अपील करता हूं कि यहां से टीएमसी को उखाड़ फेंकना है।' राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए हुए कहा था कि सरकार चाहती है कि बीजेपी की आवाज जनता तक न पहुंचे इसलिए सरकार ने बंगाली चैनलों को भी बंद करा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कोलकाता में बीजेपी विरोधी पोस्टरों का भी जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल विरोधी नहीं हो सकती, बीजेपी के संस्थापक खुद बंगाली थे, लेकिन बीजेपी ममता विरोधी जरूर है।
TMC MP Abhishek Banerjee sends a legal notice to BJP president Amit Shah for the latter's alleged defamatory statements and insinuations in a public rally held in Kolkata on August 11. (File Pics) pic.twitter.com/TE00oq0mMR
— ANI (@ANI) August 13, 2018