फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three years of Modi govt, 3 former CM of Congress and one of the current CM accused of corruption

मोदी सरकार के तीन साल कांग्रेस के 6 दिग्गज नेताओं पर पड़े भारी

Wed, 17 May 2017 05:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 May 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
three years of Modi govt, 3 former CM of Congress and one of the current CM accused of corruption
- फोटो : Google Plus
मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस के तीन पूर्व मुख्यमंत्री और एक वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई के शिकंजे में आ चुके हैं। इनके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के सात सांसद और विधायक भी शारदा चिट फंड मामले में आरोपी हैं। माना जा रहा है कि इसकी गाज तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पर भी गिर सकती है।
विज्ञापन


उधर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी भी जल्द ही आयकर विभाग के सामने पेश होकर जवाब देंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने इन दोनों की अर्जी खारिज करते हुए आयकर विभाग को जांच जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ जांच पूरी कर चार्जशीट दायर की है। इन पर 6.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ जमीन घोटाले के दो मामलों की सीबीआई जांच चल रही है। इस सिलसिले में उनसे चार बार पूछताछ  की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ फ्लोर टेस्ट के लिए बागी विधायकों को रिश्वत की पेशकश करने संबंधी सीडी की सीबीआई जांच चल रही है। इनके अलावा राजस्थान के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और वी रवि के खिलाफ एंबुलेंस घोटाले से संबंधित एफआईआर दर्ज कर रखा है। गौरतलब है कि इस मामले में भी पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम एफआईआर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed