{"_id":"5fafb5bd577ff03146731cb0","slug":"three-farmers-killed-after-suv-veered-off-road-hit-them-while-they-were-working-on-farm-in-gujarats-patan-district-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: एसयूवी सड़क किनारे के खेत में घुसी, तीन किसानों को रौंदा, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: एसयूवी सड़क किनारे के खेत में घुसी, तीन किसानों को रौंदा, मौत
Sat, 14 Nov 2020 04:17 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पाटन (गुजरात)।
पीटीआई, पाटन (गुजरात)।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 14 Nov 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
गुजरात के पाटन जिले में शनिवार को एक एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगे एक खेत में चली गई। उसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कल्याणपुरा गांव में शनिवार सुबह आठ बजे हुआ। कार की रफ्तार इतनी थी कि वह सड़क से उछलकर न केवल खेत में चली गई,बल्कि वहां काम करे तीनों किसानों का भी रौंद डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राधनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “एसयूवी कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण गाड़ी सड़क से खेत में चली गई जहां किसान काम कर रहे थे।”
विज्ञापन
मृतकों की पहचान धनभाई ठाकोर (30), प्रभु ठाकोर (35) और नाभा ठाकोर (40) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राधनपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है।
कच्छ का परिवार सवार था
उन्होंने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालक, कच्छ से एक परिवार को लेकर पालनपुर जा रहा था। संभवत: एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गए।