फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three-day coordination meeting of RSS Starts from today many leaders including Mohan Bhagwat and JP Nadda will be present

तेलंगाना: आज से आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक, मोहन भागवत और जेपी नड्डा समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

Wed, 05 Jan 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jan 2022 06:29 AM IST
सार

वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा और पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता व सामाजिक एकजुटता जैसे प्रयासों पर चर्चा करना है।

विज्ञापन
Three-day coordination meeting of RSS Starts from today many leaders including Mohan Bhagwat and JP Nadda will be present
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक का आयोजन बुधवार से शुरू होगा। तीन दिवसीय (5 से 7 जनवरी) बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, पांच सह-सरकार्यवाह और संघ से जुड़े अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित होंगे।

विज्ञापन


वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों की समीक्षा और पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता व सामाजिक एकजुटता जैसे प्रयासों पर चर्चा करना है। भारतीय मजदूर संघ के हिरेनमया पांड्या व बी सुरेंद्रन और विश्व हिंदू परिषद् के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे समेत संगठन से जुड़े 36 पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने 21 दिसंबर को ट्वीट करके बैठक के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed