फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This move of CM Ashok Gehlot baffles Congress President Sonia Gandhi

अशोक गहलोत के इस जादू से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सिर चकराया

Sun, 12 Jul 2020 09:55 PM IST
Rohit Ojha शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jul 2020 09:55 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की पुलिस का नोटिस
  • अहमद पटेल ने दिया सचिन पायलट को न्याय का भरोसा
  • आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष से हो सकती है कि पायलट की भेंट

विज्ञापन
This move of CM Ashok Gehlot baffles Congress President Sonia Gandhi
अशोक गहलोत - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्या अपने पाले में गोल मार रहे हैं? कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी टीम भी इस सवाल का उत्तर ढूंढ रही है। सूत्र बताते हैं कि राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का नोटिस देखकर कांग्रेस अध्यक्ष का भी सिर चकरा रहा है।

विज्ञापन


10 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद (अनुसंधान अधिकारी), एटीएस, जयपुर राजस्थान का यह नोटिस कांग्रेस अध्यक्ष के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। इसमें आईपीसी की धारा 120 बी और 124ए के तहत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से बयान दर्ज कराने को कहा  गया है। इसमें उपमुख्यमंत्री से अपेक्षा की गई है कि वह स्थान, समय की जानकारी दे दें, ताकि उनका बयान लिया जा सके।
विज्ञापन



इसी तरह का नोटिस एसओजी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास भी भेजा है। नोटिस का संबंध राजस्थान की सरकार अपदस्थ करने के प्रयास और इसकी जांच से है। अजीब सी स्थिति है। राज्य सरकार की पुलिस ने अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर उनका पक्ष दर्ज कराने का आग्रह किया है। यह नोटिस कांग्रेस के दो वरिष्ठ अधिकवक्ताओं को भी समझ में नहीं आ रहा है। कांग्रेस के पार्टी के एक पूर्व महासचिव ने तंज कसा है। उनका कहना है कि अशोक गहलोत पुराने जादूगर है। उन्हें कम से कम यहां ऐसी जादूगरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की एक महिला नेत्री मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच छिड़ी वर्चस्व का हवाला देकर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहती। राहुल गांधी के कार्यालय से जुड़े एक युवा नेता को भी इस तरह के नोटिस का अर्थ कम समझ में आ रहा है। वसुंधरा राजे सरकार के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर का कहना है कि इसी का नाम राजनीति है। जितना सुलझाइए, उतना उलझी रहती है।

अहमद पटेल ने दिया सचिन पायलट को भरोसा

बताते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सचिन पायलट को भरोसा दिलाया है। उन्होंने सचिन पायलट को एहसास कराते हुए कहा कि कांग्रेस उनके महत्व और राजस्थान में योगदान को समझती है। वह चिंता न करें और उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचेगी। बताते हैं अहमद पटेल से भरोसे के सचिन पायलट की उम्मीदों को पंख लगे हैं। 



रविवार शाम या देर रात तक सचिन पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि राजस्थान का गतिरोध जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed