फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these prime news stories will be under focus today

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 08 Feb 2019 07:39 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 08 Feb 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
these prime news stories will be under focus today

मुजफ्फरनगर कवाल कांड : अदालत आज सुनाएगी 7 आरोपियों को सजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में कवाल के दोहरे हत्याकांड में दोषी करार दिए गए सभी सात आरोपियों को अदालत आज (शुक्रवार) को सजा सुनाएगी। 27 अगस्त, 2013 को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कवाल गांव में मलिकपुरा के गौरव और उसके ममेरे भाई सचिन की हत्या कर दी गई थी।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो', न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में लगाना होगा पूरा जोर

भारतीय टीम को तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 80 रन की हार मिली थी, जो कि उसकी इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार है. जबकि 8 फरवरी को ऑकलैंड में दूसरा मैच खेला जाएगा और यह 'रोहित एंड ब्रिगेड' के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी, 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी

गुर्जर समाज की ओर से शुक्रवार से आरक्षण आंदोलन के आह्वान को देखते हुए राजस्थान के 14 जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने राजस्थान सरकार को ‘अबकी बार, आखिरी बार’ के नारे के साथ आंदोलन की चेतावनी दी हुई है।

पढ़ें पूरी खबर

आईएनएक्स मीडिया केस : सरकारी गवाह बनना चाहती है आरोपी इंद्राणी मुखर्जी

आईएनएक्स मीडिया घूस मामले में आरोपी व पूर्व मीडिया प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी ने सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में याचिका दी है। इंद्राणी के पास वकील न होने के कारण इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। उस पर एक सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

पढ़ें पूरी खबर

किसानों को 6-6 हजार रुपये देने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया डाटा पोर्टल

अंतरिम बजट में की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर केंद्र सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। किसानों को 6-6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की पहली किस्त 31 मार्च से पहले ही उपलब्ध कराने के लिए उनका डाटा जुटाया जा रहा है। इसके लिए केंद्र ने पीएमकिसान.एनआईसी.इन (pmkisan.nic.in) वेब पोर्टल शुरू किया है।

पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed