{"_id":"5c5c3fc7bdec224bc54aa1e4","slug":"nzvind-indian-cricket-team-will-try-to-comeback-in-second-t-20-match-against-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब से थोड़ी ही देर में शुरू होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20, टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब से थोड़ी ही देर में शुरू होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20, टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो'
Fri, 08 Feb 2019 09:41 AM IST
अल्पना शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क
स्पोर्ट्स डेस्क
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम को तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 80 रन की हार मिली थी, जो कि उसकी इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार है. जबकि 8 फरवरी को ऑकलैंड में दूसरा मैच खेला जाएगा और यह 'रोहित एंड ब्रिगेड' के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है।
विज्ञापन
आखिर यहां मिली हार भारत को सीरीज हारने पर मजबूर कर देगी तो वनडे सीरीज में 4-1 से मात खाने वाली मेजबान न्यूजीलैंड के लिए यह जीत दर्द से राहत के समान होगी।
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
विज्ञापन
पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बना डाले थे। सलामी बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने की रणनीति बनानी होगी। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और खलील अहमद सभी काफी महंगे साबित हुए।
भारतीय टीम खलील अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल या मोहम्मद सिराज को उतार सकती है। स्पिनर क्रुणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, विश्व कप टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे ऋषभ पंत की नजरें भी बड़ी पारी खेलने पर होंगी।
NZvIND: किसकी होगी छुट्टी-किसे मिलेगा मौका, दूसरे टी-20 में ऐसा होगा भारत का प्लेइंग XI
वेलिंगटन में वह कुछ खास नहीं कर सके थे और स्पिनर मिचेल सेंटनर की तेज यॉर्कर गेंद पर बोल्ड होने से पहले नौ गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाए थे। ऑलराउंडर विजय शंकर ने 18 गेंद में 27 रन बनाए। अब देखना है कि उन्हें एक और मौका मिलता है या टीम शुभमन गिल शुक्रवार को अपना टी-20 डेब्यू करते हैं।
भरत को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि इस मैच में हार का मतलब होगा कि वन-डे सीरीज 1-4 से गंवाने वाली मेजबान टीम टी-20 सीरीज को अपने कब्जे में करने में सफल हो जाएगी।
एक दिन, एक विरोधी, दिन में दो बार जीत सकता है भारत, जानिए कैसे?
वहीं, कीवी कप्तान केन विलियम्सन पहले मैच के प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचते हुए उन्हें वन-डे सीरीज में मिली 1-4 की करारी हार का बदला लेना ही होगा। कीवी टीम के लिए जहां पहले मैच में सीफर्ट-कॉलिन मुनरो ने शानदार शुरुआत दिलाई थी तो टीम साउथी के साथ-साथ स्पिनरों ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर ने भी दो-दो विकेट आपस में बांटे थे।
दोनों टीम इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, स्कॉट कुग्गेलेन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर, टीम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, स्कॉट कुग्गेलेन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर, टीम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम।