फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX Media Case : Indrani Mukerjea wants to become a government witness

आईएनएक्स मीडिया केस : सरकारी गवाह बनना चाहती है आरोपी इंद्राणी मुखर्जी

Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 08 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
INX Media Case : Indrani Mukerjea wants to become a government witness
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)

आईएनएक्स मीडिया घूस मामले में आरोपी व पूर्व मीडिया प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी ने सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में याचिका दी है। इंद्राणी के पास वकील न होने के कारण इस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। उस पर एक सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष सीबीआई जज सुनील कुमार राणा के समक्ष इंद्राणी की मुंबई की भायखला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। उसने बताया कि वह इसमें सरकारी गवाह बनना चाहती है। कोर्ट के पूछने पर उसने बताया कि उसके पास कोई वकील नहीं है, इसलिये उसे वकील मुहैया करवाया जाए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को सरकारी पर विचार करने का निर्देश दिया है। सीबीआई व ईडी ने आईएनएक्स मीडिया रिश्वत मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति, सीए भास्कर रमण व इंद्राणी मुखर्जी को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिदंबरम पर बेटे के जरिये रिश्वत 300 करोड़ लेने का आरोप

एजेंसी का आरोप है कि आईएनएक्स मीडिया समूह में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) की अनुमति दिलाने के लिए चिदंबरम ने अपने पद का दुरुपयोग किया था और अपने बेटे कार्ति के जरिये 300 करोड़ से ज्यादा की घूस ली थी। 

पूछताछ में इंद्राणी बता चुकी है कि वह एफआईपीबी की मंजूरी के सिलसिले में कार्ति चिदंबरम से मिली थी। गौरतलब है कि पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित है, जबकि कार्ति जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed