Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karti-chidambaram-hints-ncp-sp-dmk-support-for-bjp-on-delimitation-bill

कौन से दल दे सकते हैं सरकार का साथ?: परिसीमन विधेयक पर संसद में होगा खेला, कार्ति चिदंबरम ने किया बड़ा इशारा!

Fri, 27 Nov 2026 12:19 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने परिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी-एसपी और डीएमके के रुख में संभावित बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा, डीएमके और एनसीपी-एसपी को टैग करते हुए लिखा कि लगता है भाजपा सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
karti-chidambaram-hints-ncp-sp-dmk-support-for-bjp-on-delimitation-bill
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने परिसीमन विधेयक को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के रुख में संभावित बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने इशारा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इन दलों का समर्थन मिल सकता है।
विज्ञापन


कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा, डीएमके और एनसीपी-एसपी के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, "लगता है भाजपा सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।" उनकी इस टिप्पणी के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद की बैठक फिर बुलाने की तैयारी
कार्ति की यह टिप्पणी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद आई। रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से अनुरोध किया है कि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से बुलाई जाए।

संसद की बैठक बुलाने की घोषणा के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण और प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाने की कोशिश कर रही है।

लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव
प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने की योजना है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कहना है कि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन संवैधानिक जरूरत है। सरकार का यह भी तर्क है कि इससे लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता आसान होगा।


वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मौजूदा 543 सदस्यीय लोकसभा में ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। विपक्ष ने महिला आरक्षण को परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ने का विरोध किया है।

पहले भी पारित नहीं हो पाया था विधेयक
संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को 16 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया गया था। इसका उद्देश्य निचले सदन की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करना और 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने का रास्ता तैयार करना था। हालांकि, विधेयक को संसद में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई विशेष बहुमत का समर्थन नहीं मिल सका। इस वजह से यह पारित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed