आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की कुर्सी पर नजर के साथ तृणमूल कांग्रेस ने यहां शनिवार को विपक्षी राजनीतिक दलों की महारैली की तैयारियां पूरी कर ली है। इस रैली के लिए शुक्रवार से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी समर्थकों का महानगर पहुंचना शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह रैली आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।
पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में कई भाजपा विधायक
मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि कई भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। यादव का बयान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुरुवार को दिए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इस साल आम चुनावों के बाद अपने आप ही गिर जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर पीएम मोदी आज मुंबई में करेंगे फिल्म संग्रहालय का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई के पेडर रोड इलाके में देश का पहला फिल्म संग्रहालय ‘नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा’ का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय करीब 141 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें भारतीय सिनेमा के एक सदी पुराने इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। बीते तीन महीने में प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा मुंबई दौरा है।
पढ़ें पूरी खबर
बर्फबारी की चेतावनी: हिमाचल और जम्मू कश्मीर में आज से बिगड़ेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शनिवार से एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। आंचलिक मौसम विभागों के मुताबिक 19 से 23 फरवरी तक बारिश-बर्फ बारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-मुंबई के बीच तीसरी राजधानी एक्सप्रेस आज से
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच एक और राजधानी एक्सप्रेस शनिवार से दौड़ने लगेगी। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से इसे हरी झंडी दिखाकर हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना करेंगे। रेलवे की ओर से शुक्रवार को जारी वक्तव्य के अनुसार नई राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी।
पढ़ें पूरी खबर