फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these news will be under focus today primarily

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 26 Dec 2018 05:47 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 26 Dec 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
these news will be under focus today primarily

क्षेत्रीय दलों की एकता के लिए तेलंगाना के सीएम दिल्ली पहुंचे, आज अखिलेश-मायावती से मिलेंगे    

विज्ञापन


‘भाजपा-कांग्रेस रहित’ तीसरे मोर्चे के गठन के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दिल्ली पहुंच गए हैं। वे बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करेंगे। वे बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी औपचारिक भेंट करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पाकिस्तान : नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रजा की गोली मार कर हत्या

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रजा आबिदी की कराची में होली मार कर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन के मुताबिक स्टेशन हाउस अधिकारी गिजरी असद मांगी ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने डीएचए फेज-5 में खायबान-ए-गाजी सड़क पर आबिदी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के 10,500 कार्यकर्ता गिरफ्तार

बांग्लादेश में इस सप्ताह होने जा रहे आम चुनाव से पहले बांग्लादेश पुलिस ने 10,500 से अधिक विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से रविवार को मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। वह चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

तीन बैंकों के विलय के विरोध में व वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

बुधवार यानि 26 दिसंबर को देश भर के ज्यादातर सरकारी बैंक बंद रहेंगे। क्रिसमस की छुट्टियों के बीच कैश की मारा मारी हो सकती है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। केंद्र सरकार द्वारा तीन बड़े सरकारी बैंकों का विलय करने का फैसला और बैंक कर्मियों के वेतनमान में केवल 8 फीसदी वृद्धि करने के विरोध में बैंक यूनियन ने 21 और 26 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

पढ़ें पूरी खबर

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, 2019 में समय पूर्व चुनाव का दिया संकेत

श्रीलंका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं क्योंकि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अपनी पार्टी के चुनाव आयोजकों के साथ बैठक की है। राष्ट्रपति भवन में विशेष बैठक के लिए सोमवार को श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के आयोजकों को बुलाया गया था और पार्टी के भविष्य की योजना तथा पुनर्गठन गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed