{"_id":"5c227115bdec2256da22f950","slug":"10500-activists-of-opposition-parties-arrested-before-election-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के 10,500 कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के 10,500 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Wed, 26 Dec 2018 02:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खालिदा जिया
बांग्लादेश में इस सप्ताह होने जा रहे आम चुनाव से पहले बांग्लादेश पुलिस ने 10,500 से अधिक विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार से रविवार को मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। वह चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएनपी की नेता खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में 17 वर्ष जेल की सजा काट रही हैं। जमात के महासचिव शफीकुर्र रहमान ने बताया कि हर दिन हमारे देश के 80 से 90 कार्यकर्ताओं को राष्ट्रव्यापी गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के कारण लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन