{"_id":"5c229917bdec2256ca01df62","slug":"sri-lankan-president-meet-from-party-workers-sign-of-the-pre-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, 2019 में समय पूर्व चुनाव का दिया संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, 2019 में समय पूर्व चुनाव का दिया संकेत
Wed, 26 Dec 2018 02:24 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मैत्रीपाल सिरिसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं क्योंकि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने अपनी पार्टी के चुनाव आयोजकों के साथ बैठक की है। राष्ट्रपति भवन में विशेष बैठक के लिए सोमवार को श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के आयोजकों को बुलाया गया था और पार्टी के भविष्य की योजना तथा पुनर्गठन गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।
विज्ञापन
पार्टी के महासचिव रोहन लक्ष्मण ने कहा कि हमने पार्टी के भविष्य के कदमों पर चर्चा की, जिसकी शुरूआत जनवरी से होगी। लक्ष्मण ने कहा कि राष्ट्रपति ने आयोजकों से कहा कि उन्हें सुधार कार्यक्रमों में जुटने के लिए तैयार रहना चाहिए। सिरिसेना अगले साल 8 जनवरी के बाद निर्धारित समय से पहले राष्ट्रपति चुनाव करवा सकते हैं। यह साफ नहीं है कि आयोजकों की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पर चर्चा हुई या नहीं। श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक उन्होंने अगले साल आम चुनाव भी कराने के संकेत दिए।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नवंबर 2019 में होने चाहिए और यह प्रक्रिया जनवरी 2020 तक पूरी होनी चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को अपदस्थ कर उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को पद की शपथ दिलाने के लिए राष्ट्रपति सिरिसेना विवादों में घिर गए थे। सिरिसेना एसएलएफपी के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन