फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM K Chandrashekhar Rao reached Delhi, today he will meet Akhilesh and mayawati

क्षेत्रीय दलों की एकता के लिए तेलंगाना के सीएम दिल्ली पहुंचे, आज अखिलेश-मायावती से मिलेंगे

Wed, 26 Dec 2018 03:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 26 Dec 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
Telangana CM K Chandrashekhar Rao reached Delhi, today he will meet Akhilesh and mayawati
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)

‘भाजपा-कांग्रेस रहित’ तीसरे मोर्चे के गठन के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दिल्ली पहुंच गए हैं। वे बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करेंगे। वे बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी औपचारिक भेंट करेंगे।

विज्ञापन


अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर केसीआर ने सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रविवार को उड़ीसा के मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। टीआरएस के दिल्ली कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राव सोमवार रात को दिल्ली आ गए थे। मंगलवार को पूरे दिन वे अपने घर पर बैठकें करते रहे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से भी उनकी मुलाकात को लेकर अटकलें लगती रहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के इन दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों से राव की मुलाकात नहीं हो सकी। अब दोनों नेताओं से मुलाकात का समय बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच तय हुआ है। केसीआर यूपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राव की कवायद भाजपा को मदद के लिए : कांग्रेस

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव गौड़ा ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव क्षेत्रीय दलों को मिलाकर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद इसलिए कर रहे हैं, ताकि आगामी आम चुनावों के बाद भाजपा को पुन: सत्ता पर काबिज करवाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि तीसरे मोर्चे में टीआरएस अकेली पार्टी रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed