{"_id":"5c226b50bdec2256d743cbb3","slug":"pakistan-former-member-of-national-assembly-syed-ali-raza-abidi-shot-dead-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रजा की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान : नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रजा की गोली मार कर हत्या
Tue, 25 Dec 2018 11:09 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सैयद अली रजा आबिदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Dawn
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य सैयद अली रजा आबिदी की कराची में होली मार कर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन के मुताबिक स्टेशन हाउस अधिकारी गिजरी असद मांगी ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने डीएचए फेज-5 में खायबान-ए-गाजी सड़क पर आबिदी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आबिदी पर हमला उनके आवास के पास हुआ और हमले के वक्त वह वह कार में अकेले थे। घायल आबिदी को उनके पिता अखलाक आबिदी पीएनएस शिफा अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।Pakistan media: Former member of Pakistan’s National Assembly Syed Ali Raza Abidi shot dead in Karachi
— ANI (@ANI) December 25, 2018
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है। सिंध इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डॉ. सैयद कलीम इमाम इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल सितंबर में आबिदी ने मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन