फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These news will be kept under focus today

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 15 Jan 2019 06:46 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 15 Jan 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
These news will be kept under focus today

कुंभ 2019 : पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने सबसे पहले संगम में डुबकी लगाई

विज्ञापन


सूर्य 14 जनवरी की रात में 2.19 बजे मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही मंगलवार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो गया है। संगम किनारे जमे श्रद्धालुओं ने 12 बजे रात के बाद से ही स्नान शुरू कर दिया और इसी के साथ आस्था के महाकुंभ का आगाज हो गया। अमर उजाला आप तक शाही स्नान की पूरी जानकारी लगातार अपडेट करता रहेगा...

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 : मुख्य चुनावी नारे की गुत्थी सुलझाने में जुटे अमित शाह

‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ की थीम पर लोकसभा चुनाव, 2014 फतह करने वाली भाजपा आम चुनाव, 2019 के मुख्य नारे की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व को हाल में संपन्न राष्ट्रीय परिषद की थीम ‘अबकी बार फिर मोदी सरकार’ में पिछले चुनाव की थीम की तरह अपील नहीं दिख रही। मुख्य नारा तय करने के लिए हाल में गठित चुनाव प्रचार समिति की तीन बैठकों में किसी एक नारे पर सहमति नहीं बन पाई। अब बुधवार को खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह प्रचार समिति की टीम के साथ इस पर माथापच्ची करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में बंद होगी आयुष्मान भारत योजना, राज्य सरकार ला रही नई स्कीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना आयुष्मान भारत को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बंद करने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर छत्तीसगढ़ सरकार यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस मामले में कहा कि आयुष्मान भारत योजना एक बीमा योजना है जिसमें आउटपुट कम और खर्च ज्यादा है। 


पढ़ें पूरी खबर

ताइवान की मदद करने पर चीन ने भारत, अमेरिका समेत छह देशों को दी चेतावनी

चीन ने पनडुब्बी बनाने के लिए ताइवान को तकनीक के हस्तांतरण करने को लेकर भारत, अमेरिका समेत छह देशों को चेतावनी दी है। चीन ने कहा कि पनडुब्बी निर्माण के लिए ताइवान की मदद करने के कदम से इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आघात पहुंच सकता है।

पढ़ें पूरी खबर

नागरिकता बिल पर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ असम और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। इसके देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर इस मसले का हल निकालेंगे।

पढ़ें पूरी खबर

AUSvIND: सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का हो गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद 0-1 से हारने के बाद टीम इंडिया पर दबाव है। मिडिल ओवर्स में धीमी रन गति के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी आलोचकों के निशाने पर हैं।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed