फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Rajnath Singh will meet Chief Ministers of North-Eastern states on Citizenship bill

नागरिकता बिल पर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह

Tue, 15 Jan 2019 05:42 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 15 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh will meet Chief Ministers of North-Eastern states on Citizenship bill
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ असम और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। इसके देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर इस मसले का हल निकालेंगे।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन विधेयक हाल में लोकसभा से पास हो चुका है। सरकार बजट सत्र में इसे राज्यसभा में पेश करेगी। इस विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों को 12 साल के बजाय छह साल भारत में गुजारने पर और बिना उचित दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


असम और पूर्वोत्तर राज्यों के लोग हिंदू और मुस्लिम सभी अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ हैं। मगर यह बिल अगर कानून बना तो हिंदू बांग्लादेशी को नागरिकता मिल जाएगी। इसी वजह से नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में अलग-अलग समाजों के संगठन विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed