Gujarat Elections: असम के सीएम बोले- देश में कई आफताब-श्रद्धा, लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत
श्रद्धा हत्याकांड की गूंज पूरे देश में है। मीडिया पर इसकी खूब चर्चा के बीच गुजरात चुनाव में भी यह मुद्दा बन रहा है। आज एक रैली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस हत्याकांड का जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रद्धा हत्याकांड की गूंज गुजरात चुनाव में भी सुनाई दे रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज धनसुरा में हुई चुनावी रैली में इस मुद्दे का जिक्र कर लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। सीएम सरमा ने कहा, आफताब ने श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक होती हैं। असम के सीएम ने कहा कि देश में और भी आफताब-श्रद्धा हैं। देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है।
#WATCH | Gujarat: Aftaab killed Shardha & chopped her body into 35 pieces. When police asked why he brought only Hindu girls he said he did it because they're emotional.There're other Aftaab-Shradha too,country needs strict law against 'Love Jihaad': Assam CM HB Sarma in Dhansura pic.twitter.com/5PEc7HsvVh
— ANI (@ANI) November 22, 2022
आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा
बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आफताब ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड भी चार दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस अब नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है। बताया जाता है कि इसके लिए भी आफताब ने मंजूरी दे दी है।
आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह घटना आवेश में हुई। आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही उसने अदालत से कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।