{"_id":"5bb1ee29867a557ff567127f","slug":"the-unemployed-youth-of-andhra-pradesh-will-get-monthly-allowance-of-rs-1-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कल से मिलेगा 1,000 रुपये का मासिक भत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कल से मिलेगा 1,000 रुपये का मासिक भत्ता
भाषा, अमरावती
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मंगलवार से 1,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री युवा नेस्तम’ योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करने जा रहे हैं। योजना के वेब पोर्टल पर दो लाख से अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इस योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जो अभी बेरोजगार हैं। तेलुगूदेशम पार्टी ने 2014 के अपनी चुनावी घोषणापत्र में इसका वादा किया था। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मौके पर लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन
वह लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस कार्यक्रम में 13 जिलों के 400 लाभार्थी शामिल होंगे। किया मोटर्स, फॉक्सकॉन और अमारा राजा जैसी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन