{"_id":"67431c859c523d3a710aebdd","slug":"the-reason-the-defeat-of-nda-candidate-nikhil-kumaraswamy-came-to-light-dk-shivakumar-revealed-the-secret-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सामने आई एनडीए प्रत्याशी निखिल कुमारस्वामी की हार की वजह, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने खोला राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सामने आई एनडीए प्रत्याशी निखिल कुमारस्वामी की हार की वजह, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने खोला राज
Sun, 24 Nov 2024 06:02 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:02 PM IST
सार
कर्नाटक की चन्नपटना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सीपी योगीश्वर ने 25413 मतों से एनडीए प्रत्याशी निखिल कुमारस्वामी को हराया था। निखिल कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में हुए विधानसभा उपचुनाव में चन्नपटना सीट पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की हार की असली वजह सामने आ गई है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भाजपा-जेडीएस की हार को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चन्नपटना में निखिल की हार इसलिए हुई कि भाजपा और जेडीएस के नेताओं ने कांग्रेस को वोट दिया। इससे लगता है कि भाजपा और जेडीएस के भीतर दरार पड़ गई है।
शिवकुमार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास केवल 16,000 वोट थे। लोकसभा चुनाव में यह बढ़ गए। जेडीएस और भाजपा के कई लोगों ने कांग्रेस का समर्थन किया। अगर भाजपा और जेडीएस नेताओं ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारा समर्थन नहीं किया होता, तो हमें इतने वोट नहीं मिलते। मैं उन्हें बधाई देता हूं। कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस की 19 सीटें थीं, जो अब घटकर 18 रह गई हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नपटना के विकास के लिए लोगों ने सीपी योगीश्वर को चुना है।
कर्नाटक की चन्नपटना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सीपी योगीश्वर ने 25413 मतों से एनडीए प्रत्याशी निखिल कुमारस्वामी को हराया था। निखिल कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। पिछले साल सितंबर में जेडी एस भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गई थी। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के तीनों विधानसभा क्षेत्रों चन्नपटना, संदूर और शिगगांव में जीत हासिल की।
विज्ञापन
जनता की अदालत अदालतों से बेहतर- सिद्धारमैया
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा था कि आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि जनता की अदालत अदालतों से बेहतर है। अब जनता की अदालत ने मुझे अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने बताया कि यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन किया था। "हमने कल्याण कर्नाटक (संदूर), कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र (शिगगांव) और पुराने मैसूर क्षेत्र (चन्नपटना) से जीत हासिल की। सभी जगहों पर हमने जीत हासिल की। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है।