फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The nation has lost a remarkable leader Senior BJP leader LK Advani on Sushma Swaraj

सुषमा के निधन पर बेहद भावुक हुए आडवाणी, केक वाली बात याद आई

Wed, 07 Aug 2019 10:00 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2019 10:00 AM IST
सार

  • सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भावुक हुए।
  • उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और मुझे सुषमाजी की उपस्थिति बहुत याद आएगी। 
  • आडवाणी ने पुरानी दिनों को याद करते हुए कहा सुषमा उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनका पसंदीदा चॉकलेट केक लाना नहीं भूलती थीं।

विज्ञापन
The nation has lost a remarkable leader Senior BJP leader LK Advani on Sushma Swaraj
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मंगलवार को देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 67 साल की थीं। 

विज्ञापन


उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा, "राष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है। मेरे लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है और मुझे सुषमाजी की उपस्थिति बहुत याद आएगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। स्वराज जी, बांसुरी और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।"  
विज्ञापन

 

अपने बयान में आडवाणी ने लिखा है कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। वह एक ऐसी नेता थीं, जिनके साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत से ही काम किया। जब अस्सी के दशक में मैं पार्टी का अध्यक्ष था तब सुषमा स्वराज एक युवा नेता के तौर पर उभर रही थीं और मैंने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।  



आडवाणी ने आगे लिखा है, समय के साथ-साथ वो पार्टी में मुख्य नेता बनीं और देश की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनीं। वह एक प्रखर वक्ता थीं, जो किसी भी बात को बेहतरीन तरीके से बताने की क्षमता रखती थीं।

आडवाणी ने कहा है कि वह एक शानदार इंसान थीं। उन्होंने हर किसी का दिल जीता, हर साल वो मेरे जन्मदिवस के अवसर पर मेरा पसंदीदा चॉकलेट केक लाना नहीं भूलती थीं। उनका जाना देश और निजी तौर पर मेरे लिए एक बड़ी क्षति है। राष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है। मेरे लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है और मुझे सुषमाजी की उपस्थिति बहुत याद आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed