{"_id":"670fe4e807a1347bef0e1ed4","slug":"the-havoc-of-high-speed-was-seen-in-chhattisgarh-15-policemen-injured-in-a-collision-between-a-private-bus-an-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर, निजी बस और ट्रक की टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दिखा तेज रफ्तार का कहर, निजी बस और ट्रक की टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल
Wed, 16 Oct 2024 09:39 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:39 PM IST
सार
Chhattisgarh: छत्तिसगढ़ के रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संबलपुर गांव के पास एक निजी बस और ट्रक के टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धमतरी में बुधवार को एक निजी बस के साथ ट्रक के टक्कर में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में अधिकरी ने बताया कि यह हादसा रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संबलपुर गांव के पास हुआ, जब पुलिसकर्मी रायपुर में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सुकमा लौट रहे थे। घायल पुलिसकर्मी सुकमा जिला बल के हैं।
सुकमा जा रही थी बस
अधिकारियों ने बताया कि 20 पुलिसकर्मियो वाली निजी बस सुकमा जा रही थी। पुलिसकर्मियों ने माना कैंप में रिफ्रेशर प्रशिक्षण लिया था, जो मंगलवार को समाप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि संबलपुर गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पीछे से टकरा गई।
अधिकारी ने आगे बताया कि कुछ महिला पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की एक टीम ने घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही कुछ घायल पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई है।